गुमला SP ने नये साल से पहले किये ताबड़तोड़ तबादले, 19 अवर निरीक्षक और सहायक अवर निरीक्षक का किया ट्रांसफर

गुमला SP ने नये साल से पहले किये ताबड़तोड़ तबादले, 19 अवर निरीक्षक और सहायक अवर निरीक्षक का किया ट्रांसफर

गुमला: जिले के एसपी शंभू कुमार सिंह ने क्रिसमस और नये साल से पहले ताबड़तोड़ तबादले किये है। उन्होने सोमवार को 19 अवर निरीक्षक और सहायत अवर निरीक्षक को बदल दिया।इसमें कई पदाधिकारियों को मनचाहा थाना मिला तो कई को गुमला से सीधे हटाकर ग्रामीण क्षेत्र के थाना में बदली कर दिया गया।

मंईयां सम्मान योजना, JSSC और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिये आवश्यक निर्देश

एसपी द्वारा जारी किये गये स्थानांतरण की सूची में पुअनि करन टुडू को गुमला थाना, पुअनि शरद कुमार को गुमला थाना, पुअनि आशीष कुमार को गुमला थाना, पुअनि निर्मल कुमार यादव को भरनो थाना, सअनि विक्रम मार्डी को गुमला थाना, सअनि सगीर आलम को गुमला थाना, सअनि विनय राम को गुमला थाना, सअनि रविंद्र मिश्रा को गुमला थाना, सअनि रामाकांत सिंह को करंज थाना, सअनि मृत्युंजय मिश्रा को घाघरा थाना, सअनि अनिस चंद्र को बिशुनपुर थाना, सअनि नितेश कुमार को बिशुनपुर थाना, सअनि गायत्री कुमारी को पालकोट थाना, सअनि सचिन टोप्पो को पालकोट थाना, सअनि राखोहरि महतो को पुसो थाना, सअनि रामजी बैठा को भरनो थाना, सअनि धर्मपाल संतोष लुगुन को चैनपुर थाना, सअनि डुबलिया कुकल को रायडीह थाना व सअनि रवि उरांव को कामडारा थाना बदली किया गया है। पत्र जारी होते ही सभी को 24 घंटे के अंदर नये थाना में योगदान देने का निर्देश जारी किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now