कोडरमा स्टेशन पर GRP ने 40 लाख रुपये किये जब्त,पैसा लेकर कोलकाता जा रहे थे बिहार के युवक

कोडरमा स्टेशन पर GRP ने 40 लाख रुपये किये जब्त,पैसा लेकर कोलकाता जा रहे थे बिहार के युवक

Koderma: गया-धनबाद रेलखंड पर स्थित कोडरमा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर जीआरपी ने एक व्यक्ति को 40 लाख रुपए नकद के साथ पकड़ा। युवक यह भारी रकम लेकर ट्रेन से कोलकाता जा रहा था। जीआरपी प्रभारी उपेंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भारी नगदी लेकर कोडरमा से कोलकाता के लिए रवाना होने वाला है।
इस सूचना के सत्यापन के लिए, जीआरपी प्रभारी के नेतृत्व में एक जांच अभियान शुरू किया गया। मंगलवार की देर शाम करीब 4:30 बजे, जांच दल को प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर एक युवक एक बैग के साथ खड़ा मिला, जिस पर पुलिस को संदेह हुआ।पुलिस द्वारा नाम-पता पूछे जाने पर युवक ने अपनी पहचान अमित कुमार (19 वर्षीय), पिता सुनील बर्णवाल, निवासी सिकंदरा, जमुई (बिहार) के रूप में बताया। जब पुलिस ने उससे बैग में रखे सामान की तलाशी लेने को कहा तो युवक घबरा गया और टालमटोल करने लगा।

सिमडेगा में जंगली हाथियों से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, NH-143 को किया जाम
40 लाख रुपये की बरामदगी
युवक के असहयोग को देखते हुए उसे उसके बैग के साथ जीआरपी पोस्ट लाया गया। वहां जब उसके बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें भारी मात्रा में नगदी बरामद हुई। शुरुआती पूछताछ में युवक ने बताया कि बैग में 25 लाख रुपये हैं, जिसे वह सोने-चांदी के व्यापार के लिए गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस से कोलकाता लेकर जा रहा था।हालांकि जब जीआरपी ने नोटों की गिनती की तो बैग से कुल 40 लाख रुपये बरामद हुए। जीआरपी ने अमित कुमार से इस बड़ी रकम के संबंध में आवश्यक कागजात पेश करने को कहा। इस पर युवक ने कागजात प्रस्तुत करने के लिए एक दिन का समय मांगा। बुधवार सुबह जब उसे फिर से कागजात लेकर जीआरपी पोस्ट आने को कहा गया, तब भी वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

प्रेमी के साथ बगान में बैठक शराब पी रही थी महिला, 9 आदिवासी युवकों ने डराकर बारी-बारी से किया सामूहिक दुष्कर्म
मामला आयकर विभाग को सौंपा जाएगा
कागजात प्रस्तुत न कर पाने के बाद, जीआरपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी अपने वरीय अधिकारियों को दी। उनके निर्देशानुसार,अब एसडीओ कोडरमा से एक दंडाधिकारी नियुक्त करने का आग्रह किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दंडाधिकारी के समक्ष उक्त पैसों की जब्ती सूची बनाई जाएगी। इसके बाद गिरफ्तार युवक अमित कुमार को जब्त राशि के साथ आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग के हवाले कर दिया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now