बरात में भाभी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में सोता मिला दूल्हा, करतूत देख लड़की ने शादी से किया इन्कार

dulha news

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात तब बखेड़ा खड़ा हो गया, जब कन्या पक्ष के घरवाले जनवासा में पहुंच गए। यहां दूल्हा अपनी भाभी के साथ एक ही बिस्तर पर सोता मिला। खबर दुल्हन को हुई तो उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। मामले में शहजादपुर पुलिस चौकी में दिनभर पंचायत चली फिर भी बात नहीं बनी। देर शाम कन्या पक्ष के लोग एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से शिकायत करने की बात कहकर चले गए।

भाभी के साथ सोता मिला दूल्हा

कोखराज क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को क्षेत्र के ही एक गांव से बरात आई थी। कन्या पक्ष ने बरात की अगुवानी की। इसके बाद बैंड-बाजे के साथ बरात द्वारपूजा के लिए दरवाजे पर पहुंची। द्वारपूजा के बाद बरात जनवासे में चली गई। रात में दूल्हे के पिता नई-नवेली बहू की मंगलकामना करते हुए मंडप के नीचे चढ़ावा का कार्यक्रम कर रहे थे। इसी बीच कन्या पक्ष के कुछ लोग जनवासा पहुंच गए। वहां दूल्हे की करतूत देख सभी दंग रह गए।

पटना में लिफ्ट देने के बहाने डांसर से सामूहिक दुष्कर्म, खेत में पति के सामने लूटी इज्जत

दूल्हा अपनी भाभी के साथ एक ही बिस्तर पर आपत्तिजनक स्थिति में सोता मिला। इसके बाद मामला तूल पकड़ लिया। कहासुनी देखकर दूल्हा और उसकी भाभी वहां से भागने लगे। ऐसे में कन्या पक्ष ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ किया। इसकी जानकारी जब दुल्हन को हुई तो उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। सुबह जानकारी पुलिस को दी गई।

दोनों पक्षों ने किया समझौता

शहजादपुर चौकी प्रभारी ने दोनों पक्ष के लोगों को चौकी बुलाया। देर तक चौकी में युवती के घरवाले हंगामा करते रहे। लड़के पक्ष से चार लाख की मांग की गई, पर वह देने से इन्कार कर दिए। इसके बाद कोखराज थाने गए, लेकिन वहां भी बात न बनी। इसके बाद कन्या के पिता व घरवाले एसपी से मिलने चले गए। इधर दूल्हा और उसके पिता व भाभी को शहजादपुर पुलिस देर शाम तक बैठाए रही। मामले में इंस्पेक्टर सीबी मौर्या का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है।

Pahalgam Attack: 3 सैटेलाइट फोन, 3 घाटी और…पहलगाम अटैक में अचानक घूमी NIA के शक की सुई, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now