बारात में घोड़ी पर सवार दूल्हे की मौत, MP के श्योपुर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Groom_died_during_wedding_in_madhya_pradesh

डेस्कः मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादी के दौरान घोड़ी पर सवार एक दूल्हे की मौत हो गई। इसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दूल्हा और दुल्हन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, श्योपुर में एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था। पंडित जी जब तक सात फेरों और मंत्रोच्चार से दूल्हा-दुल्हन को सात जन्मों के लिए एक-दूसरे के साथ बंधन में बांधते, उससे पहले ही अचानक दूल्हे की मौत से हड़कंप मच गया।

मोकामा गोलीकांड: जेल में ही रहेंगे बाहुबली अनंत सिंह, MP-MLA कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

दुल्हा बारात लेकर विवाह स्थल पर पहुंचा और तोरण मारने के बाद जैसे ही घोड़ी पर बैठकर स्टेज की तरफ जा रहा था तभी अचानक से दूल्हे ने दम तोड़ दिया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दूल्हे को मृत घोषित कर दिया।

See also  मासूम बच्चे पर टूटा आवारा कुत्तों का कहर, आंखें तक नोंच डाली; लगे 107 टांके

मौत से पहले दूल्हे ने घोड़ी उतरकर बरातियों के साथ जमकर डांस भी किया और फिर घोड़ी पर सवार होकर बारात आगे जाने लगी। दुल्हन सज-धजकर स्टेज पर दूल्हे का इंतजार करती रही लेकिन दूल्हे के आने से पहले उसकी मौत की खबर आ गई।

दूल्हे की मौत से पूरे श्योपुर शहर में शोक की लहर छाई हुई है। मृतक दूल्हा प्रदीप जाट कांग्रेस के प्रदेश सचिव योगेश जाट का भतीजा था। वह एनएसयूआई का पूर्व जिला अध्यक्ष भी रह चुका है।

10 मिनट के अंदर खत्म हो गई कई जिंदगी, स्पेशल ट्रेन का अनाउंसमेंट सुनकर दौड़ पड़े लोग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now