दो नाबालिग बहनों के साथ मिलकर नातियों ने कर दी नानी की हत्या, वजह जानकार हैरान हो गये लोग

दो नाबालिग बहनों के साथ मिलकर नातियों ने कर दी नानी की हत्या, वजह जानकार हैरान हो गये लोग

सरायकेला-खरसावांः सरायकेला जिला के जगन्नाथ मंदिर के पास एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 65 वर्ष की बुजूर्ग महिला की हत्या उसके तीन नातिनों ने मिलकर कर दी जिसमें से दो नातिन नाबालिग है। मृतक महिला सुमित्रा नायक बेगनाडीह की रहने वाली थी और अपने बेटी और नातिनों से मिलने उसके घर आई थी।

रांची की दो महिला यूट्यूबर से रामगढ़ में छेड़खानी, मेरा भी वीडियो बनाओं कहकर इधर-उधर छूने लगे मनचले
मृतक महिला की बेटी रवीना खंडाइत और उसके पति अमर खंडाइत मंगला मां की पूजा-अर्चना में लगे हुए थे। इसी दौरान इनकी तीन बेटियों ने अपनी नानी सुमित्रा नायक लकड़ी काटने वाली दाउली से हमला कर दिया। जब तीनों बेटियों के माता-पिता बीच बचाव के लिए आये तो नानी पर जानलेवा हमला कर रहे तीनों बहनों ने उनकी भी पिटाई कर दी। यहीं नहीं बीच-बचाव करने आई चौथी बहन की भी इन तीनों बहनों ने मिलकर पिटाई कर दी।

पति घर से था बाहर, पत्नी के कमरें से आ रही थीं आवाजें, संदूक में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया प्रेमी
रात को हुए इस खूनी खेल में नानी सुमित्रा नायक की मौत हो गई। मृतक महिला के बेटे दिलीप नायक के अनुसार, यह खौफनाक घटना जब हुई उसके बाद वो अपनी बहन के घर गये तो तीनों बहनों ने घरेलू विवाद कहकर उन्हे लौटा दिया और पुलिस को भी लौटा दिया। ग्रामीणों की सूचना के बाद फिर से पुलिस वहां गई तो पूरा मामला सामने आया और पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की।

- Advertisement -
LD-advertisement

चलती बस में से’क्स कर रहे थे प्रेमी युगल, बगल से गुजर रहे शख्स ने बनाया वीडियो, अब हो गया वायरल
इस हत्याकांड में शामिल नातिन तनीषा 19 साल की है और उसकी दोनों बहनें वीणा और टीना नाबालिग है। नानी की हत्या को लेकर तीनों बहनों का दावा है कि उनके ऊपर मंगला मां सवार हैं और देवी बलि की मांग कर रही थीं।इसी सवारी के प्रभाव में आकर उन्होंने सुमित्रा नायक की हत्या कर दी।पुलिस अभी मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है लेकिन सूत्रों की मानें तो अंधविश्वास और तांत्रिक गतिविधियों के चलते यह खूनखराबा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तीनों बहनों से पूछताछ की जा रही है। चूंकि दो आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए पुलिस किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी है।

- Advertisement -
royal-soler-new
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now