ग्राहक बनकर सुबह सुबह दुकान में आये बदमाश, महिला का चेन छीनकर हो गए फरार, CCTV में कैद हुई घटना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 6, 2024

ग्राहक बनकर सुबह सुबह दुकान में आये बदमाश, महिला का चेन छीनकर हो गए फरार, CCTV में कैद हुई घटना

रांची: राजधानी रांची में चेन स्नेचिंग की एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शुक्रवार की सुबह दुकान में बदमाश ग्राहक बनकर आये और महिला का चेन छीनकर फरार हो गये। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।

दिउड़ी मंदिर में आदिवासी समूह ने जड़ा ताला, ट्रस्ट का विरोध, 4 घंटे बाद प्रशासन ने तोड़ा ताला, आज तमाड़ बंद
शुक्रवार की सुबह 6.10 बजे पंडरा के विजय पथ स्थित रातू रोड़ पर मेसर्स दिनानाथ ट्रेडर्स पशु आहार की दुकान में एक बदमाश ग्राहक बनकर दाखिल हुआ। महिला दुकानदार ने सुबह सुबह दुकान खोली ही थी कि दो बाइक सवार बदमाश में से एक दुकान के अंदर दाखिल होता है और सामान लेने के बहाने महिला को बातों में उलझाया और मौका देखते ही चेन छीनकर फरार हो गया। महिला दुकानदार मंजू सिंह दुकान से बाहर आकर चिल्लाई लेकिन तबतक बदमाश मौके फरार हो गया। सुबह सुबह हुई चेन स्नेचिंग की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

See also  Pooja Singhal को नहीं मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- गंभीर मामला, नहीं दे सकते जमानत

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now