बोकारो मुठभेड़ में शहीद हुए कोबरा कमांडो प्रनेश्वर कोच को राज्यपाल संतोष गंगवार ने दी श्रद्धांजलि, हिमंता ने भी शहादत को किया सलाम

बोकारो/रांची:  बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोरडेरा जंगलों में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और भाकपा (माओवादी) नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 209 कोबरा यूनिट के वीर जवान परणेश्वर कोच शहीद हो गए। वहीं सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 लाख के इनामी सब-जोनल कमांडर कुंवर मांझी समेत दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

sh pranes war koch

राज्यपाल संतोष गंगवार ने शहीद जवान को श्रद्धांजिल दी । इस मौके पर मुख्य सचिव अलका तिवारी मौजूद रहीं ।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी है । प्रनेश्वर असम के कोकराझार जिले के रहने वाले थे।

 

मुठभेड़ के बारे राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के बाद सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

Gv Dz1RWkAAufcM

मुठभेड़ के दौरान कोबरा-209 बटालियन के जवान परणेश्वर कोच गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वीरगति को प्राप्त हुए जवान के पार्थिव शरीर को रांची के धुर्वा स्थित 133वीं बटालियन मुख्यालय लाया गया, जहां जवानों और अधिकारियों ने उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

बिरहोरडेरा वही क्षेत्र है जो लुगु पहाड़ी की सीमा में आता है। इसी इलाके में अप्रैल 2025 में आठ माओवादी मारे गए थे, जिनमें एक करोड़ का इनामी नक्सली भी शामिल था। इस बार भी बारिश के बीच आधे घंटे तक फायरिंग हुई और फिर रुक-रुक कर गोलियां चलती रहीं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now