50 लाख से कैसे हो गए 31 करोड़, निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम की आय पर कांग्रेस का सवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 17, 2025

निशिकांत दुबे की पत्नी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, देवघर मेडिकल कॉलेज के मामले में जांच पर रोक

झारखंडः भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा है। कांग्रेस ने सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम संपत्ति को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है। कांग्रेस ने अनामिका की प्रॉपर्टी में पिछले डेढ़ दशक में भारी वृद्धि होने पर सवाल उठाते हुए कहा है कि 2009 में महज 50 लाख रुपये की संपत्ति की मालिक गौतम 2024 में 31.32 करोड़ रुपये की मालकिन कैसे बनीं इस बारे में उन्हें स्पष्टीकरण देना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में कहा कि दुबे की संपत्ति का जो विवरण दिया जा रहा है वह चुनाव आयोग में दिये उनके शपथ पत्र और लोकपाल के विवरण के अनुसार है। उनका कहना था कि दुबे दंपत्ति को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए, ताकि लोकपाल के कामकाज में पारदर्शिता को लेकर इससे कोई सवाल खड़े नहीं हों।

हेमंत सोरेन सरकार का दीवाली तोहफा, सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता; कितना मिलेगा

अनामिका गौतम की आय का विवरण देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि 2009 में जब दुबे ने पहला चुनावी शपथपत्र भरा था, तो उसमें उनकी पत्नी की की प्रॉपर्टी करीब 50 लाख रुपए थी। उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं थी, लेकिन 2014 में उनकी संपत्ति 50 लाख से बढ़कर 1.3 करोड़ हो गई और तब अचल संपत्ति 5.53 करोड़ थी, जो 2009 में कुछ भी नहीं थी।

See also  चंपाई सोरेन को मिली जेड प्लस सुरक्षा, 28 को देंगे हेमंत कैबिनेट से इस्तीफा; भाजपा को क्या लाभ?

दुबे के पहले पांच साल के संसदीय काल में अनामिका गौतम साढ़े 6 करोड़ की मालकिन बन गईं और 2019 के चुनाव में दुबे ने जब तीसरा चुनाव लड़ा और तब उनकी पत्नी की प्रॉपर्टी 1.3 करोड़ से बढ़कर 3.72 करोड़ और अचल संपत्ति 9.33 करोड़ हो गई और इस तरह वह कुल 13.06 करोड़ की मालकिन बन गईं।

कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार निशिकांत दुबे ने 2024 के अपने शपथ पत्र में कहा है कि उनकी पत्नी की संपत्ति करीब 29 करोड़ है और अचल संपत्ति 10.66 करोड़ है। इस बीच उनकी पत्नी ने 8.28 करोड़ का कर्ज भी लिया, जबकि वह 31.32 करोड़ की मालकिन हैं। उन्होंने कहा कि अनामिका गौतम की वार्षिक आय में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है।

नीतीश की जेडीयू ने गोपाल मंडल सहित 7 विधायकों का टिकट काटा, 37 पर लगाया फिर से दाव

आयकर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसर साल 2013-14 में उनकी वार्षिक आय करीब 4 लाख रुपए थी, लेकिन 2017-18 में यह आय 2.16 करोड़ रुपए हो गई। यानि 54 गुना बढ़ गई। कमाल यह है कि अनामिका गौतम की घोषित आय और संपत्ति में कोई तालमेल ही नहीं है। दूसरा कमाल यह कि जिस व्यक्ति से कर्ज लेने की बात कही गई है, उसका कहना है कि उसने किसी को कर्ज नहीं दिया है।

See also  कौन बनेगा देश का अगला उपराष्ट्रपति? रेस में शामिल हुए 2 नए नाम, जल्द होगा ऐलान

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सांसद की पत्नी की आय में हुई इस बेतहाशा वृद्धि को लेकर स्पष्टीकरण आवश्यक है क्योंकि निशिकांत दुबे एक सांसद हैं और वह पार्टी के प्रभावशाली सांसद भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के वह बहुत करीबी हैं। सुप्रिया ने कहा कि अक्सर विपक्ष पर हमले के लिए उल-जलूल बातें कहलवाने में इनका इस्तेमाल किया जाता है।”

कौन हैं IPS हरचरण सिंह भुल्लर? CBI को उनके घर से मिले 5 करोड़ कैश और मर्सिडीज-ऑडी कारें

उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे की संपत्ति को लेकर 24 मई को लोकपाल के सामने उनकी पत्नी गौतम की संपत्ति को लेकर शिकायत आई और 24 जुलाई को एक आदेश में लोकपाल की बेंच दुबे को चार सप्ताह में में जवाब देने को कहती है। उनका कहना था कि चुनाव आयोग के नियम के तहत चुनाव लड़ने वाले हर उम्मीदवार को पति-पत्नी की संपत्ति की जानकारी देनी होती है। इसी के तहत निशिकांत दुबे ने 2009, 2014, 2019 और 2024 में अपना इलेक्शन एफिडेविट दिया था और उसी के आधार यह आंकड़ा सामने आया है।

See also  शराब के नशे में मैडम ने स्कूल में मचाया हंगामा, स्टॉफ के रोकने पर भड़क गई, कहा-'ये स्कूल मेरा है, तुमने बोला तो मैं 12 बजा दूंगी'

कांग्रेस प्रवक्ता ने इस मामले की व्यापक जांच की मांग करते हुए कहा कि इस मामले में लोकपाल क्या कार्रवाई कर रहा है और लोकपाल को क्या जवाब आया है- इसकी जानकारी भी दी जानी चाहिए। इस मामले में सांसद दुबे और उनकी पत्नी स्पष्टीकरण दें, क्योंकि यह बेशुमार भ्रष्टाचार का मामला है।

बिहार में 15 सीटों पर लड़ेगी VIP, मुकेश सहनी आज पर्चा भरेंगे; राजद से राज्यसभा का भी ऑफर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now