Budget से पहले आई खुशखबरी, सस्ता हो गया LPG गैस सिलेंडर

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के बीच रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी,कमर्शियल LPG अब ₹2000 के पार

डेस्क: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इससे पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिये है।

हेमंत सोरेन कॉलेज छात्राओं को देंगे यात्रा भत्ता, मंईयां सम्मान योजना के बाद सरकार का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक
एक फरवरी को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कटौती करते हुए 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 7 रुपये की कटौती की गई है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई कटौती नहीं की गई है।

video: चांदी का बेड-सोफा और कुर्सियां, हाथी के दांत की छत…इस विधायक का घर देख इंटरनेट पर मचा बवाल !
ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें (LPG Cylinder New Price) जारी कर दिए हैं और इन्हें आज 1 फरवरी 2025 से ही लागू कर दिया गया है। देश के चार महानगरों की बात करें, तो जहां दिल्ली में ये कम होकर (Delhi LPG Price) 1797 रुपये रह गया है। तो वहीं कोलकाता में इसका दाम (Kolkata LPG Cylinder Price) 1911 रुपये से कम होकर 1907 रुपये का रह गया है। मुंबई में ये अब 1756 रुपये की जगह 1749.50 रुपये में मिलेगा और चेन्न्ई में इस कीमत 1966 रुपये से घटकर 1959.50 रुपये रह गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now