- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

गोड्डा के डुमरिया पुल पर मंडराने लगा खतरा, कुछ ही साल में हो गया जर्जर, पिलर में कई जगह दरारें

डेस्कः रविवार की रात बिहार के भागलपुर में स्थित विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा गंगा नदी में समा गया। गनीमत ये रही कि अब तक किसी भी प्रकार के जनहानि की सूचना नहीं मिली है। भागलपुर के बगल के जिले गोड्डा जो कि झारखंड राज्य का हिस्सा है वहां भी एक पुल के जर्जर होने की तस्वीरें सामने आई है।

WhatsApp Image 2026 05 04 at 6.50.03 AM 1
गोड्डा जिले में करोड़ों की लागत से बना डुमरिया पुल कुछ ही सालों में जर्जर हो गया है। पुल के पाया (पिलर बेस) में दरारें और क्षरण के निशान दिखाई देने लगे हैं, जिससे इसकी मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण इतनी जल्दी संरचना कमजोर पड़ने लगी। यह पुल इलाके की महत्वपूर्ण कड़ी है और रोजाना बड़ी संख्या में लोग व वाहन इस पर आवाजाही करते हैं। ऐसे में इसकी खराब हालत किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।ग्रामीणों ने पुल की मरम्मत कराने की मांग की है। विक्रमशिला सेतु के पिलर के गंगा नदी में समाने की सूचना के बाद दहशत और बढ़ गई है।

See also  चुनाव ड्यूटी के लिए गिरिडीह से गढ़वा जा रही अद्धसैनिक बलों की बस पलटी, एक जवान की मौत, कई घायल

WhatsApp Image 2026 05 04 at 6.50.03 AM

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now