गर्लफ्रेंड की हो रही थी किसी और से शादी, लड़के अश्लील वीडियो वायरल कर तुड़वा दी

sextortion

डेस्कः हल्द्वानी की रहने वाली एक युवती का रिश्ता उसके पुराने बॉयफ्रेंड ने तुड़वा दिया। आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो-वीडियो उसके मंगेतर और ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को भेजकर वायरल कर दी। इसके बाद मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया। यह सब तब हुआ जब शादी को एक सप्ताह का समय बचा था और सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। अब पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पहले दिया था माफीनामा

पुलिस को दी तहरीर में मुखानी क्षेत्र निवासी युवती ने लिखा कि बीती छह जून को उसकी शादी ओखलकांडा, खनस्यूं निवासी युवक के साथ तय हुई थी। शादी की पूरी तैयारियां कर ली गई थीं। आरोप लगाया कि पूर्व में उसका प्रेमी रहे पाटी ब्लॉक के गौलडांडा, चम्पावत निवासी मनोज सिंह चौधरी ने कुछ समय पहले उसके नाम से फर्जी आईडी बनाकरअश्लील तस्वीरें और मैसेज दो मोबाइल नंबरों से वायरल कर दिए।

बिहार में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 31 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जिस पर सितंबर 2024 में आरोपी युवक को थाने बुलाया था। पीड़िता ने कहा कि तब आरोपी ने अपने परिजनों, रिश्तेदारों और पुलिस के सामने ओछी हरकतें नहीं करने की बात कह माफीनामा दिया था। अब उसकी शादी से करीब एक सप्ताह पहले आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो मंगेतर और होने वाले देवर को भेज दिए। जिसके बाद वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया है।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी के कार्ड बंट गए थे, मैरिज हॉल और कैटरिंग का एडवांस भुगतान कर दिया था। युवक की हरकतों के कारण उसके परिवार की बदनामी हुई है। यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फांसकर धोखे से अश्लील वीडियो और फोटो बना ली थी। एसओ मुखानी दिनेश जोशी ने बताया कि चम्पावत निवासी आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 256, 77 व सूचना प्रौद्यौगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

रांची में सामान्य से चार गुनी ज्यादा बारिश, आज भी येलो अलर्ट, झारखंउ में 27 तक मानसून का दिखेगा बड़ा असर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now