डेस्कः सोशल मीडिया के बढ़ते दौर में रिश्ते कमजोर हो गए हैं। ऐसे में कई जगहों पर प्रेमी, प्रेमिका या फिर परिवार के किसी सदस्य को किराए पर रखने का चलन बढ़ गया है। लोग अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से साथी रखना पसंद करने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला ऑस्ट्रेलिया में सामने आया है यहां पर एक लड़की ने खुद को प्रोफेशनल गर्लफ्रेंड के तौर पर लोगों के सामने रखा। उसके साथ डेट पर जाने के लिए लड़कों ने तरह-तरह के गिफ्ट भेजने शुरू कर दिए।
सोशल मीडिया पर वायरल 24 साल की रूबी जेड अपने आप को प्रोफेशनल गर्लफ्रेंड कहती हैं। रूबी के मुताबिक वह एक निश्चित कीमत पर अपने साथी पुरुषों के साथ पार्टी, ट्रिप और खास मौकों पर जाती हैं। कई बार वह उनके साथ डिनर डेट पर भी जाती हैं। एक बार एक साथी ने उन्हें डिनर डेट पर ले जाने के लिए 1.4 लाख रुपए भी दिए थे।
रूबी के मुताबिक उनका एक क्लाइंट पिछले साल उन्हें घुमाने के लिए सिंगापुर ले गया था वहीं दूसरे ने उन्हें प्लेस्टेशन पर 5 महंगे गिफ्ट दिए थे। उनका एक चीनी क्लाइंट भी है, जिसे उनकी भाषा की वजह से बात करने में दिक्कत होती है तो वह रूबी को चीनी भाषा सीखने के लिए कोचिंग दिलवा रहा है, जिसका पैसा भी वह खुद ही देता है। पिछले दो महीनों में ही उसे 3 से 4 लाख रुपए के गिफ्ट मिल चुके हैं।
रूबी के इस प्रोफेशन को लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल भी उठाए की वह पैसों के लिए गलत काम कर रही हैं। लेकिन रूबी ने इस पर अपनी बात रखते हुए कहा कि मैं कभी भी अपने क्लाइंट्स के साथ फिजिकल रिलेशन में नहीं आती… इस डील की एक सीमा होती है। ज्यादा से ज्यादा हम हाथ पकड़ते हैं और थोड़े खुले हुए कपड़े पहनते हैं.. इससे ज्यादा कुछ नहीं होता है।
खुशखबरी… आयुष्मान भारत में बढ़ सकता है कवर, 5 लाख के बजाए 10 लाख करने का प्रस्ताव


