घूस लेते शिक्षा विभाग के कर्मी को ACB ने किया गिरफ्तार, जांच रिपोर्ट मैनेज करने के नाम पर मांगा था रिश्वत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 23, 2024

चतरा : हजारीबाग एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के कर्मी को गिरफर किया है। एसीबी ने शिक्षा विभाग के कर्मी बीआरपी सच्चिदानंद सिंह को आठ हजार रूपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सच्चिदानंद सिंह नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सोखा की सहायक शिक्षिका सह सचिव रीता कुमारी से घूस ले रहे थे।
एसीबी हजारीबाग की टीम ने सच्चिदानंद सिंह को हंटरगंज से गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार करने के बाद एसीबी टीम बीआरपी को अपने साथ हजारीबाग ले गई ।बीईओ के निर्देश पर बीआरपी ने नव सृजित प्राथमिक विद्यालय की जांच की थी ।जांच रिपोर्ट मैनेज करने के नाम पर दस हजार घूस मांगा था।

See also  एक साल से कम विधानसभा के कार्यकाल में कल्पना नहीं बन पाई मुख्यमंत्री !,झारखंड में जो नहीं हो पाया वो हरियाणा में हो गया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now