गीता कोड़ा घेराव मामलाः BJP उम्मीदवार समेत 20 नेताओं पर केस दर्ज, बीजेपी नेताओं की शिकायत पर चुनाव आयोग ने भी रिपोर्ट की तलब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 15, 2024

रांची : सिंहभूम से बीजेपी उम्मीदवार गीता कोड़ा के घेराव का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में ग्रामीणों ने गीता कोड़ा समेत बीजेपी के 20 नेताओं पर थाने में काउंटर केस दर्ज करवाया है। वही सिंहभूम के गम्हरिया प्रखंड स्थित मोहनपुर गांव में ग्रामीणों और जेएमएम कार्यकर्ताओं द्वारा गीता कोड़ा के घेराव को लेकर सोमवार को बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविनाथ किशोर और लक्ष्मी कुमारी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि से मिलकर शिकायत पत्र सौंपा है। बीजेपी नेताओं ने अपनी शिकायत पत्र में लिखा है कि जिले के एसपी से पूरे मामले की जानकारी के लिए फोन किया गया लेकिन उन्होने रिसीव नहीं किया। बीजेपी नेताओं की शिकायत के बाद पूरे मामले को संज्ञान में लेने के बाद रिपोर्ट तलब किया है।
इधर बीजेपी उम्मीदवार गीता कोड़ा ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बताया था कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम होने के बावजूद स्थानीय गम्हरिया थाना पुलिस द्वारा उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराया गया, जिसके कारण यह घटना घटित हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से उन्हें रोका गया और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। इस मामले में गीता कोड़ा की ओर से 6 नामजद झामुमो कार्यकर्ताओं समेत करीब 50 लोगों पर व कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है।

See also  पत्नी पीड़ित पति ने रांची SSP से लगाई गुहार, पत्नी पर साजिश रचने का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now