गीता कोड़ा ने कहा जिंदा लौटी हूं, बाबूलाल ने जेएमएम पर लगाया आरोप, जेएमएम का आरोप-बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की मारपीट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 14, 2024

Geeta kora chaibasa

चाईबासाः गम्हरिया के मोहनपुर में बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा समर्थकों के साथ हुई ग्रामीणों की झड़प के बाद सियासत तेज हो गई है । एक तरफ बाबूलाल मरांडी ने जेएमएम पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है वहीं दूसरी ओर गीता कोड़ा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि 

आप सभी के आशीर्वाद से जिंदा हूं और सुरक्षित लौटी हूं ।आज जनसंपर्क के दौरान पूर्वी गम्हरिया प्रखंड के मोहनपुर ग्राम में जनसंपर्क के दौरान JMM के निरंकुश कार्यकर्ताओं द्वारा मुझ पर और मेरे कार्यकर्ताओं पर तलवार,डंडे और तीर से हमला किया जिसमें मेरे कई कार्यकर्ता घायल भी हुए । यह सुनियोजित हमला इसलिए किया गया ताकि मुझे चुनाव प्रचार करने से रोका जा सके ,यह हमला मुझ पर नहीं बल्कि लोकतंत्र पर है । इनकी इस गीदड़ भभकी से मैं डरने वाली नहीं हूं मैं सिंहभूम की बेटी हूं और सिंहभूम के उत्थान के लिए अपने अंतिम सांस तक लडूंगी।

“मन समर्पित तन समर्पित
सिंहभूम के लिए जीवन का कण कण समर्पित।”

लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरी होती है ,आपकी बेटी की अस्मिता को JMM के गुंडों ने खतरे में डाला है अब आप ही इंसाफ करें।

 

See also  सुदेश महतो के 'सौदेबाजी' वाले बयान पर JMM का पलटवार, कहा-खत्म हो चुका है AJSU का जनाधार, हेमंत है सबसे बड़े नेता

लोहरदगा में बाबूलाल मरांडी ने इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि

चाईबासा में हमारी प्रत्याशी गीता कोड़ा पर हमला किया गया है। यह दिखता है कि विपक्ष तनाव में है। विपक्ष समझ चुका है कि वे चुनाव बुरी तरह से हार रहे हैं। जब लोग चुनाव हारने वाले होते हैं, तो इसी प्रकार से बौखलाहट में प्रतिक्रिया देते हैं। उन लोगों की इस बार झारखंड से विदाई होगी।

इधर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने जानकारी दी है कि इस मामले में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई है । उन्होंने बताया कि 

झामुमो के गुंडों के विरुद्ध एफ.आई.आर दर्ज करा दी गई है। जिला प्रशासन दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें। झामुमो को जनता वोट के माध्यम से तो चोट करेगी ही, भाजपा भी ऐसे हमलावरों पर कार्यवाही हो यह सुनिश्चित करेगी!

सिंहभूम लोकसभा समेत पूरे राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस का ठगबंधन बुरी तरह हार रहा है। अपनी हार देख झामुमो कार्यकर्ता बौखला गए हैं!

झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुट्ठी भर कार्यकर्ताओं द्वारा आज जो कृत्य भाजपा की महिला प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा के विरुद्ध किया गया है, उसे याद रखा जाएगा। समय बलवान होता है!

IMG 5488 IMG 5487

इधर सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें आई हैं उसमें दूसरा पक्ष यह भी दिखला रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता मोहनपुर में स्थानीय लोगों के साथ धक्का मुक्की कर रहे हैं। जेएमएम समर्थित यूजर्स ने एक्स पर वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की है । 

See also  झारखंड हाईकोर्ट में जज के साथ वकील के तीखी बहस का वीडियो वायरल, चीफ जस्टिस की बेंच ने जारी किया अवमानना का नोटिस

बीजेपी के आरोपों पर जेएमएम ने जवाबी हमला किया है औऱ आरोप लगाया है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ही धक्का-मुक्की की । जेएमएम का आरोप है कि

आज BJ पार्टी के नेता प्रतिपक्ष SOS – SOS लिख ख़ुद को प्रताड़ित दिखा रहे थे

वीडियो से साफ़ है:

– भाजपा कार्यकर्ताओं ने धक्का मुक्की शुरू की
– भाजपा कार्यकर्ताओं ने आदिवासी ग्रामीणों को भला बुरा कहा
– भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से बदतमीज़ी की – ग्रामीण फिर भी संयमित रहें

आज अगर वीडियो सबूत नहीं रहता – तो नेता प्रतिपक्ष आदिवासियों पर झूठा केस कर निर्दोषों को जेल डलवा देते।

और अगर आज भाजपा का मुख्यमंत्री होता – तो पूरे गाँव को प्रताड़ित करती भाजपा जैसा उन्होंने पत्छलगढ़ी के समय किया था।

ऐसे ही नहीं आदिवासी/दलितों/ शोषितों की संख्या जेलों में बंद क़ैदियों में सबसे अधिक है।

 

जाहिर है गीता कोड़ा के चुनाव प्रचार के दौरान हुई इस घटना का दोनों तरफ से सियासी फायदा उठाने की कोशिश की जा रही है

See also  12 वर्ष के बच्चे को खींच ले गया मगरमच्छ, छटपटाया तो पानी में पटककर खा गया,खौफनाक वीडियो वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now