गजब तमाशाः प्रतिनियुक्ति के 12 घंटे के अंदर दो IAS अधिकारियों को किया गया विरमित

बिहार के DM पर संगीन आरोप, इंजीनियरों ने भेजा कानूनी नोटिस

रांची : झारखंड में तबादले के नाम पर अजब गजब तमाशे हो रहे है। कभी एक ही महीने के अंदर किसी अधिकारी का दो से तीन बार तबादला हो जा रहा है, तो कभी दो दिनों के अंदर दो बार किसी अधिकारी का तबादला कर दिया जा रहा है। तबादलों से ही परेशान होकर गिरिडीह के खोरीमहुआ के डीएसपी ने इस्तीफा देने का ऐलान तक कर दिया था।
ताजा मामला दो आईएएस अधिकारियों के तबादले को लेकर आई है जिनको लेकर एक दिन के अंदर ही दो-दो बार नोटिफिकेशन जारी किया गया। 12 मार्च को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने आईएएस अधिकारी सुखदेव सिंह को मुख्य स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन नई दिल्ली का अतिक्ति प्रभार दिया गया फिर बाद में उसे संशोधित करते हुए उन्हे विलोपति किये जाने का नोटिफिकेश जारी कर दिया गया।
वही दूसरे आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल को सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया और बाद में भी उसे संशोधित करते हुए नया नोटिफिकेशन जारी कर उन्हे विलोपित कर दिया गया।

See also  हजारीबाग लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में उतरे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा

ias amitabha kousal sukhdev singh

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now