गौतम अदाणी निकले ‘कंजूस’ बेटे जीत की शादी में अंबानी तरह नहीं करेंगे ‘फिजूलखर्ची’, सादे समारोह में 7 फरवरी को विवाह

Gautam Adani at Maha Kumbh Mela

प्रयागराजः अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत का विवाह अगले महीने एक सादे और पारंपरिक समारोह में किया जाएगा।महाकुंभ में गंगा स्नान करने अपने परिवार के साथ मंगलवार को आए अदाणी ने अपने बेटे जीत की शादी सूरत के हीरा व्यापारी जैमिन शाह की बेटी दिवा शाह से किए जाने पर संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा, “यह एक बहुत सामान्य विवाह होगा जैसे आम लोग करते हैं।”

अदाणी के बेटे की शादी

इस विवाह से पहले यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि यह विवाह उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत के विवाह के बाद दूसरा सबसे सुर्खियों वाला विवाह होगा। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस विवाह के मेहमानों की सूची में एलन मस्क से लेकर बिल गेट्स जैसे लोग शामिल हो सकते हैं।

PTI01 21 2025 000334B
Prayagraj: Adani Group Chairman Gautam Adani with wife Priti Adani at Sangam during the Maha Kumbh Mela 2025, in Prayagraj, Uttar Pradesh, Tuesday, Jan. 21, 2025. (PTI Photo)

आलिशान शादी की खबरें अफ़वाह

अदाणी के बेटे जीत (28) की दिवा से सगाई मार्च, 2023 में अहमदाबाद में एक निजी समारोह में हुई थी। सोशल मीडिया पर यह अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि भारत और इंग्लैंड के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच इस शादी की वजह से मोटेरा स्टेडियम से अन्यत्र ले जाया गया।

- Advertisement -
LD-advertisement

आम लोगों की तरह अदाणी के बेटे की शादी

प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में परिवार के साथ गंगा आरती के बाद अदाणी ने कहा, “मेरा लालन पालन आम लोगों की तरह हुआ है। मां गंगा के आशीर्वाद से जीत भी यहां है। यह विवाह एक सामान्य और पारंपरिक ढंग से होगा। उनके साथ उनकी पत्नी प्रीति अदाणी, बेटे करन और जीत, बहू परिधि और पोती कावेरी भी साथ थी।”

- Advertisement -
royal-soler-new

Gautam Adani at Maha Kumbh Mela

एक लाख लोगों को निशुल्क खाना

महाकुंभ में अदाणी परिवार ने इस्कॉन में महाप्रसाद सेवा में प्रतिभाग करने के बाद हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इस महाप्रसाद सेवा में अदाणी समूह प्रतिदिन एक लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क भोजन वितरण कर रहा है। साथ ही यह समूह गोरखपुर के गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित आरती पुस्तिका की एक करोड़ प्रतियां भी वितरित कर रहा है।

Gautam Adani at Maha Kumbh Mela
Prayagraj: Adani Group Chairman Gautam Adani with wife Priti Adani at Sangam during the Maha Kumbh Mela 2025, in Prayagraj, Uttar Pradesh, Tuesday, Jan. 21, 2025. (PTI Photo)

अदाणी ने मोदी और योगी की तारीफ़ की

महाकुंभ के अनुभव के बारे में उन्होंने कहा, “यहां की भव्यता और व्यवस्था के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देशवासियों की तरफ से धन्यवाद देता हूं।” उन्होंने कहा, “इस मेले में करोड़ों लोग आते हैं और यहां सफाई और अन्य व्यवस्थाएं मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट और कॉरपोरेट हाउस के लिए शोध का विषय हैं। यहां आकर बहुत अद्भुत अनुभव हुआ।”

अदाणी समूह के एक अधिकारी ने बताया कि गौतम अदाणी ने अपनी पत्नी और अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी के साथ गंगा में स्नान किया और पूजा अर्चना भी की। उन्होंने गंगा तट पर स्थित शंकर विमानमंडपम मंदिर में माथा भी टेका।

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now