मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन फटा, 7 छात्राएं बेहोश, इलाके में भगदड़ की स्थिति

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 17, 2026

डेस्कः मुजफ्फरपुर के रोहुआ में बुडको (BUDACO) के निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी से पीएनजी (PNG) गैस पाइपलाइन फट गई है। इस हादसे के बाद गैस रिसाव से पूरे इलाके में अफरातफरी और भगदड़ मच गई।इलाके में बुडको का काम चल रहा था। जेसीबी से खुदाई के दौरान यह हादसा हुआ है।

7544f3c7 f4d4 4aeb 99a7 cf2eea b7b815
गैस लीक होने के बाद आसपास के इलाकों में भगदड़ मच गयी है। अनहोनी की आशंका को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में स्कूलों में छुट्टी कर दी, जिससे बच्चों को सुरक्षित घर भेजा जा सका। जानकारी के अनुसार, कुछ स्कूली बच्चे बेहोश हो गये हैं। उन्हें नजदीकी पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

हाई स्कूल की सात छात्राएं बेहोश

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिक्षकों ने तत्काल छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए स्कूल की छुट्टी कर दी। हालांकि गैस की चपेट में आने से हाई स्कूल की सात छात्राएं बेहोश हो गईं। सभी छात्राओं को आनन-फानन में इलाज के लिए मुशहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि छात्राओं की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

See also  जहरीला इंजेक्शन देकर BJP नेता का मर्डर, CCTV फुटेज से पुलिस को मिले अहम सुराग

muzaffarpur news 1784273992807 v

गैस के प्रभाव से छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

स्कूल के शिक्षक हाशिम बरकतुल्लाह ने बताया कि सड़क किनारे जेसीबी से नाला खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मशीन की टक्कर से गैस पाइपलाइन फट गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होते ही गैस तेजी से निकलने लगी और स्कूल के कक्षों में प्रवेश कर गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now