धनबाद में गैंगरेप! चार लड़कों ने युवती को बनाया हवस का शिकार; चारों फरार

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

धनबादः धनबाद से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां तोपचांची थाना क्षेत्र के लेदाटांड़ में एक युवती के साथ गैंगरेप किया गया। आरोप उसी गांव के चार लड़कों पर लगा है। किशोरी के पिता ने चारों लड़कों के खिलाफ तोपचांची थाना में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि तीन अप्रैल की देर शाम उनकी बच्ची घर के पीछे बने शौचालय में शौच के लिए गई थी। इस मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि आरोपियों उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।

इसी दौरान गांव के अलताफ अंसारी, रफीक अंसारी, कमाल अंसारी के साथ रफीक अंसारी-2 उनकी बेटी को जबरन उठा कर ले गए और चारों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने किशोरी को धमकी दी कि घरवालों को अगर जानकारी दी तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। घटना के तीन दिन बाद जब किशोरी को तकलीफ हुई तो उसने अपनी चचेरी भाभी को आपबीती बता दी।

बिहार के समस्तीपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत तीन लोगों को लगी गोली

फिर चारों लड़कों के नाम अपने पिता को बताया। इसके बाद पिता अपनी बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और चारों लड़को के खिलाफ मामला दर्ज कराया। तोपचांची पुलिस ने चारों लड़को के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। चारों फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी में जुटी है। वहीं मंगलवार को पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल की जांच करायी।

शौच के लिए गई युवती को पकड़कर रेप करने वाले लड़कों ने रेप के बाद धमकी भी दी। लड़कों पीड़िता को धमकाते हुए कहा कि अगर इस मामले की जानकारी किसी को दी तो जान से मार देंगे। लड़की ने तीन दिन तक बर्दाश्त किया फिर अपने परिजनों को जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले के चारों आरोपी फरार चल रहे हैं।

रांची में चोरी कर भाग रहे चोरों को लोगों ने खदेड़ा, तीन गाड़ियों में लगा दी आग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now