पलामू : झारखंड की पलामू पुलिस ने सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े चार गुर्गे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल बरामद किया है। पुलिस गिरफ्त में आए अपराधियों से पुलिस की टीम अलग-अलग पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि अपराधियों ने पलामू में बीते दिनों कई स्टोन माइंस संचालकों को वर्चुअल मैसेज भेजकर रंगदारी की मांग की थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पलामू पुलिस झारखंड, बिहार, बंगाल, गुजरात समेत कई इलाकों में छापेमारी की थी। जिसमें पुलिस को सफलता मिली। जिसमें स्टोन माइंस संचालकों को मैसेज भेजने वाले को गिरफ्तार किया गया।
नाबालिग बेटी की छेड़छाड़ से तंग आकर मां ने युवक के खिलाफ रची खतरनाक साजिश
सूचना के अनुसार पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसके पास से दो पिस्टल बरामद हुआ है। गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है और कई बड़े मामलों में पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। सभी अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े हुए हैं, जो एक बार फिर से गिरोह को खड़ा करने का प्रयास कर रहे थे। कुछ दिनों पहले सुजीत सिन्हा गिरोह के द्वारा पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक स्टोन माइंस पर हमला भी किया गया था।




