पटना के एजी कॉलोनी में भयंकर आग, चार घर पूरी तरह हुए ख़ाक, मकान खाली कराए गए ।

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 7, 2024

patna ag colony fire

पटना की एजी कॉलोनी के कई घरों में आग लग गई है । बताया जा रहा है कबाड़ी की दुकान में आग लगने से आस-पास के घरों में  आग पहुँच गई है । चार मकान इसकी चपेट में आ गए हैं । आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है । जिन घरों में आग लगी है उनमें से लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है । आग लगने से लाखों की संपत्ति का नुक़सान हुआ है।

फायर ब्रिगेड की पाँच गाड़ियां मौके पर पहुँची हैं और आग को काबू करने की कोशिश की जा रही है । राहत की बात ये रही कि आस-पास के घरों को वक्त रहते खाली करा लिया गया जिसकी वजह से किसी की जान का नुकासन नहीं हुआ है । इलाके की बिजली वक्त रहते काट दी गई जिससे कोई और अप्रिय घटना नहीं हो ।

See also  Dumka में तातलोई मेला देखकर लौट रहे किशोरी समेत तीन पर चाकू से हमला, एक की मौत, दो घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now