डेस्कः दिल्ली नगर निगम के एक स्कूल के चार शिक्षकों को शराब पीकर रंगरेलियां मनाना भाड़ी पड़ा। अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद चारों शिक्षकों और प्रिसिंपल को सस्पेंड कर दिया है। चारों शिक्षकों पर स्कूल परिसर में कई गंदे काम करने के आरोप हैं। इन शिक्षकों पर समय पर कार्रवाई न करने और लापरवाही बरतने के आरोप में प्रिंसिपल पर भी गाज गिरी है।
मंगोलपुरी स्थित दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित एक स्कूल के चार शिक्षकों को स्कूल परिसर में गंभीर कदाचार के आरोपों के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस संबंध में समय पर कार्रवाई न करने और लापरवाही बरतने के आरोप में प्रिंसिपल को भी सस्पेंड कर दिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, स्कूल परिसर में कथित तौर पर धूम्रपान, शराब पीने और यौन गतिविधियों में लिप्त होने के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया। एमसीडी के सतर्कता और शिक्षा विभाग ने घटना की विस्तृत जांच शुरू की। इसमें चार पुरुष शिक्षकों और एक महिला कर्मचारी की संलिप्तता पाई गई। इसके बाद उन्हें तत्काल सस्पेंड कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि समय पर कार्रवाई न करने और स्कूल परिसर में ऐसी घटनाओं को रोकने में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रिंसिपल को भी सस्पेंड कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि स्कूल के कर्मचारी दुर्व्यवहार में संलिप्त थे। कुछ वीडियो मिले हैं जिनसे स्कूल परिसर में उनकी अनुचित गतिविधियों का पता चलता है। इसके बाद जांच शुरू की गई।
उन्होंने कहा कि अनुशासन बनाए रखने और छात्रों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि कक्षाओं में व्यवधान से बचने के लिए स्कूल अस्थायी व्यवस्था के तहत काम करता रहेगा।
जवानी खराब कर रहे वीडियो गेम्स, लड़कों की एक पीढ़ी ऑनलाइन औसत से ज्यादा समय दे रही




