रांची के हुंडरू फॉल में चार छात्र डूबे, सेल्फी लेने के दौरान फिसला पैर, लोगों ने ऐसे बचाई जान

रांची के हुंडरू फॉल में चार छात्र डूबे, सेल्फी लेने के दौरान फिसला पैर, लोगों ने ऐसे बचाई जान

रांचीः हुंडरू फॉल में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। लोगों की सूझबूझ से चार छात्रों की जान बच गई। रांची के चुटिया पावर हाउस चौक के पास एक किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाले चार दोस्त बाइक से रविवार दोपहर हुंडरू फॉल घूमने पहुंचे।

धनबाद में गैस सिलेंडर कटर ब्लॉस्ट से तीन की मौत, 3 CISF जवान भी घायल
चारों युवक हुंडरू फॉल का मचा ले रहे थे, इसी दौरान सभी युवक फॉल के खतरनाक क्षेत्र जोगिया दह के पास सेल्फी लेने लगे। इसी बीच प्रत्युष राज नाम के युवक का पैर फिसल गया और वो गहरी पानी में जा गिरा। उसे बचाने के लिए उसके दोस्त पीयूष राज और गुलशन कुमार भी पानी में कूद पड़े, लेकिन तैरना नहीं जानने के कारण तीनों ही डूबने लगे। वहीं सुमित कुमार मदद के लिए चिल्लाने लगा।शोर सुनकर वहां तैनात पर्यटक मित्र (पर्यटनकर्मी) तुरंत हरकत में आए और बिना देर किए पानी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

WhatsApp Image 2026 04 05 at 5.36.31 PM

अंबा हो गई है ‘हताशा प्रसाद’, विष्णुगढ़ हत्याकांड के खुलासे पर सवाल उठाने पर भड़के बीजेपी विधायक प्रदीप प्रसाद
बताया जाता है कि प्रत्यूष राज की हालत गंभीर हो गई थी। ऐसे में पर्यटनकर्मियों ने तुरंत उसे जमीन पर लिटाकर करीब एक घंटे तक सीपीआर (कृत्रिम सांस) दिया, जिससे उसकी सांसें वापस आ सकीं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now