लॉरेंस विश्नोई गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार, पटना में परमानंद यादव के एनकाउंटर के बाद पुलिस की कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 23, 2026

लॉरेंस विश्नोई गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार, पटना में परमानंद यादव के एनकाउंटर के बाद पुलिस की कार्रवाई

पटनाः कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने बिहार में पूरी तरह से पैर पसार लिया है। पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग से जुड़े चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि तीन को मौके से दबोचा गया। हथियार, कारतूस, नकदी और नेपाली करेंसी की बरामदगी हुई है।पुलिस के अनुसार, कुख्यात अपराधी परमानंद यादव उर्फ नेपाली अपने सहयोगियों के साथ बेउर थाना क्षेत्र के न्यू बाईपास के आसपास किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे का पटना में एनकाउंटर, कुख्यात परमानंद यादव के पैर में लगी गोली
4 बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में तीन बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी परमानंद यादव उर्फ नेपाली भागने में सफल रहा। पुलिस ने तुरंत उसके भागने के संभावित मार्ग को देखते हुए मसौढ़ी थाना को अलर्ट किया।मसौढ़ी थाना क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान पुलिस और परमानंद यादव के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। फिलहाल वह पुलिस अभिरक्षा में अपना इलाज करवा रहा है।

See also  बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप, मुख्यमंत्री के चहेते अफसर रच रहे है मेरे खिलाफ साजिश, जान का हैं खतरा!

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी गिरफ्तार,रेमो डिसूज़ा से रंगदारी और धमकी मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हथियार और नेपाल की करेंसी बरामद
बेउर थाना द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों के पास से एक देशी रिवॉल्वर, छह जिंदा कारतूस, 40 हजार रुपये नकद और 5,110 नेपाली मुद्रा बरामद की गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि नेपाली करेंसी और पासपोर्ट की मौजूदगी का नेटवर्क से क्या संबंध है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं और पटना सहित आसपास के इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे थे।फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इनके संपर्क किन-किन लोगों से थे और बिहार में गैंग का नेटवर्क कितना फैला हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

See also  बिहार में बालू कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताया सदस्य
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now