सीतामढ़ी में 11 साल की बच्ची से बीच सड़क पर रेप, आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर किया बवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 13, 2026

सीतामढ़ी में 11 साल की बच्ची से बीच सड़क पर रेप, आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर किया बवाल

डेस्कः सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र स्थित मेला रोड इलाके में बुधवार को एक 11 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया, जिसके चलते उन्होंने सड़क जाम कर आगजनी की।प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर टायर जलाकर यातायात बाधित किया गया। उग्र भीड़ ने कुछ सब्जी एवं फलों के ठेलों को भी आग के हवाले कर दिया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।सरेराह हुई दिल को झकझोर देने वाली घटना के बाद लोगों का आक्रोश सातवें आसमान पर चला गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात पीड़ित मासूम अपनी नानी के घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में नशे में धूत एक व्यक्ति उसे मिला और उसने उसे चॉकलेट देने के बहाने अपने नजदीक बुलाया और अकेला पाकर सरेराह उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तब तक आरोपी वहां से भाग चुका था।
घटना की खबर फैलते ही लोगों का गुस्सा सड़क पर आ गया और आगजनी कर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। उग्र भीड़ ने कुछ सब्जी और फलों के दुकानों को आग के हवाले कर दिया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण बन गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह वन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया जो आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और उसके परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है। पीड़ित बच्ची की मां के बयान पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

See also  NCPI के होंगे TMC के बागी सांसद, NDA को समर्थन, जानिये नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया का इतिहास

1200 675 26682883 thumbnail 16x9 mm

मोबाइल का सिम फेंककर भागा आरोपी
मानवता को शर्मसार करने वाले इस वारदात को लेकर सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि “एक मामला सामने आया था कि 10-11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। उसके पड़ोसी पर ही दुष्कर्म का आरोप है। सूचना पर पुलिस पहुंची और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया।बच्ची की हालत ठीक है। आरोपी के परिजनों को लाया गया है। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है और सिम फेंककर सिर्फ मोबाइल लेकर गया है।”-

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now