गढ़वा में तालाब में डूबने से एक ही परिवार की चार लड़कियों की मौत, एक को बचाने में सभी की जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 11, 2025

गढ़वा में तालाब में डूबने से एक ही परिवार की चार लड़कियों की मौत, एक को बचाने में सभी की जान

गढ़वाः हरैया गांव स्थित नदीआरा टोला में तालाब में डूबने से एक ही परिवार के चार लड़कियों की मौत हो गई। बताया जाता है कि एक बच्ची को बचाने में एक ही परिवार की चार लड़कियों डूब गई। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

JSSC ने जारी किया परीक्षा का कैलेंडर , जानिए कब-कब है नौकरी पाने की तारीख
मृतकों की पहचान हरैया गांव निवासी चंदन सिंह की 10 वर्षीय पुत्री लाडो सिंह, जितेंद्र सिंह की 22 वर्षीय पुत्री अंकिता सिंह, पलामू जिले के पांकी थाना अंतर्गत पगार निवासी विशिष्ट सिंह की 18 वर्षीय पुत्री रोमा सिंह और लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह निवासी अभिषेक सिंह की 15 वर्षीय पुत्री मीठी सिंह के रूप में हुई है।

BJP के पूर्व अध्यक्ष ताला मरांडी ने दिया पार्टी से इस्तीफा, जेएमएम का थामा दामन
जानकारी के अनुसार मीठी और रोमा छठी के कार्यक्रम में शामिल होने गढ़वा जिला अपने रिश्तेदार के घर आई थीं। शुक्रवार को लाडो, अंकिता, मीठी, रोमा और मीठी का भाई मिलकर पास के तालाब में स्नान करने गए थे। बताया जाता है कि गहरे पानी में एक-एक कर चारों युवतियां डूबने लगीं। मीठी का भाई जैसे-तैसे बाहर निकलकर घर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। लेकिन जब तक मदद पहुंचती, तब तक देर हो चुकी थी।

See also  तेजप्रताप यादव के नये खुलासे से खलबली, कहा- 5 लोगों ने मिलकर मेरी जिंदगी तहस-नहस किया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now