- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

बिहार में 4 लड़कियां के जहर खाकर मरने का मामलाः जिंदा बची पांचवीं लड़की ने खोले राज, तो उड़े होश

Aurangabad_news

बिहार के औरंगाबाद जिले में 4 लड़कियों के एक साथ आत्महत्या करने के मामले में अब अहम खुलासा हुआ है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन सभी लड़कियों के परिजनों ने उन्हें लड़कों से घुलने-मिलने के लिए मना किया था। इसी बात से नाराज होकर सभी ने एक साथ जहर खा लिया।

बता दें कि 29 जनवरी को हसपुरा थाना इलाके में 10-14 साल के बीच की 5 लड़कियों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इसके बाद इनमें से सिर्फ एक लड़की की जान बच सकी थी। सभी मृत लड़कियों का उसी दिन बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्थानीय मीडिया में इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस ने अपनी जांच-पड़ताल शुरू की थी।

औरंगाबाद के एसपी अंबरीश राहुल ने कहा, ‘इस घटना में एकमात्र जिंदा बची लड़की के बयान के मुताबिक, परिवार के सदस्यों द्वारा लड़कों के एक ग्रुप के साथ मिलने से डांटने जाने पर सभी ने एक साथ जहर खाने का फैसला किया था।’ एसपी ने बताया कि इन सभी एक खेत में एक साथ जहर पी लिया।

झारखंड के 117 IPS अधिकारियों ने दिया संपत्ति का ब्यौरा, IG आशीष बत्रा ने खरीदी 4.33 करोड़ की जमीन

इस दौरान चार लड़कियों की मौत हो गई। पांचवीं लड़कीं घर वापस आई और उसने परिवार के सदस्यों को इस घटना के बारे में बताया। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब वो खतरे से बाहर है।

दाउदनगर के एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने कहा कि जांच अभी भी चल रही है। अभी हमारे पास सिर्फ उस जिंदा बची लड़की का बयान ही है। पुलिस को अभी तक इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति के शामिल होने का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

बता दें कि सभी मृत लड़कियों का 29 जनवरी को अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इसके दो दिन बाद पुलिस को सूचना मिली थी। मृतकों में से एक लड़की के परिवार के सदस्यों के मुताबिक, लड़कियां बाहर खेलने के लिए गई थीं। इसके बाद गांव वालों ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी अपनी सहेलियों संग खेत में मृत पड़ी है।

5500 करोड़ जुटाने के लिए 500 एकड़ जमीन बेचेगी HEC, उद्योग मंत्रालय से मांगी अनुमति

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now