चाईबासा में पूर्व नक्सली की पीट-पीट कर हत्या, जेल से छूटने के बाद संगठन में नहीं हुआ था शामिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 25, 2026

चाईबासा में पूर्व नक्सली की पीट-पीट कर हत्या, जेल से छूटने के बाद संगठन में नहीं हुआ था शामिल

चाईबासाः गोइलकेरा थाना क्षेत्र के दुगुनियां गांव में शुक्रवार देर रात पूर्व नक्सली रमेश चांपिया उर्फ चमड़ा की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। हथियारबंद लोगों द्वारा की गई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जेल से छूटने के बाद संगठन से बना ली थी दूरी
बताया जा रहा है कि रमेश पहले नक्सली संगठन से जुड़ा था, लेकिन जेल से छूटने के बाद उसने संगठन में दोबारा शामिल होने से इनकार कर दिया था। इसी वजह से वह लंबे समय से नक्सलियों के निशाने पर था।आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश में इस हत्या को अंजाम दिया गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश जारी है।

See also  भारी बारिश का कहर, कोलकाता एयरपोर्ट का रनवे डूबा; VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now