वोटर अधिकार में शामिल होने बिहार पहुंचे पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, कहा-‘मतदाताओं के अधिकार का हनन बर्दाश्त नहीं’

वोटर अधिकार में शामिल होने बिहार पहुंचे पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, कहा-'मतदाताओं के अधिकार का हनन बर्दाश्त नहीं'

डेस्कः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा आयोजित मतदाता अधिकार रैली में शामिल होने एवं राहुल गांधी के संकल्प को मजबूती प्रदान करने के लिए झारखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू मंगलवार की सुबह बिहार राज्य के नवादा जिला पहुंचे।जहां महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा,बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम एवं युवा नेता कन्हैया कुमार से मुलाकात कर मतदाता अधिकार रैली की समस्त जानकारी से अवगत होते हुए संगठनात्मक मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

WhatsApp Image 2025 08 20 at 06.47.39 431e9aed

मुख्य चुनाव आयुक्त ‘ज्ञानेश कुमार’ के परिवार पर Grok ने किया खुलासा,बेटी-दामाद की पोस्टिंग को कांग्रेस ने साधा निशाना

इस निमित महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा  से झारखंड में संगठन की मजबूती और महिला कांग्रेस की सशक्त भागीदारी पर गहन चर्चा हुई, इन नेताओं के बीच लगभग एक घंटे तक अहम राजनीतिक चर्चा हुई। मौके पर धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस मतदाता अधिकार रैली को पूरे देश में सफल बनाना एवं मतदाताओं के अधिकार के लिए केंद्र की मोदी सरकार के इशारों पर चलने वाली निर्वाचन आयोग से लड़ाई लड़कर उनका हक दिलाना कांग्रेस पार्टी की प्रथमिक जिम्मेदारी है।जिस प्रकार देश की भोली-भाली जनता को गुमराह करने का कार्य केंद्र सरकार ने निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर किया है,इसका जवाब उन्हें देश की जनता को देना पड़ेगा।

WhatsApp Image 2025 08 20 at 06.47.38 d40e5c92

संसद में पेश होंंगे तीन बिल: गंभीर आरोपों के बाद पीएम, सीएम मंत्री को पद से हटाने वाला बिल, जम्मू-कश्मीर को मिलेगा राज्य का दर्जा ?

कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर चुप रहने वाली नहीं है, हमारे नेता राहुल गांधी के द्वारा इस भ्रष्टाचार के खिलाफ जो कदम बढ़ाया गया है,उसमें हम सभी साथी राहुल गांधी नेतृत्व में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खड़े हैं एवं जब तक हमारे देश के मतदाताओं के अधिकार से खेलना निर्वाचन आयोग बंद नहीं करती है।तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा, यह यात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने जनता की आवाज बुलंद करने और हर नागरिक के अधिकार की रक्षा करने का संकल्प है।हम किसी भी हाल में देश के नागरिकों के मतदान के अधिकार का हनन एवं वोटो की चोरी होने नहीं देंगे । इस मौके पर झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू,मंत्री दीपिका पांडे सिंह, उप नेता राजेश कच्छप, विधायक रामचंद्र सिंह,भूषण बाडा, नमन विकसल, सोनाराम सिंकू, रविंद्र सिंह,सतीश पॉल मुजनी, केदार पासवान, जयशंकर पाठक, ज्योति सिंह माथारू,किशोर सहदेव,आलोक दुबे,शांतनु मिश्रा, एम. तौसीफ,अभिलाष साहू,अमरेंदर सिंह,विनय सिंह, विनय सिन्हा, दीपू कमल ठाकुर, अजय जैन,अजय सिंह,रविंद्र वर्मा, सुल्तान अहमद,शमशेर आलम, अरुण साहू,विनोद कुशवाहा,मुन्ना सिंह,प्रमोद दुबे,राकेश किरण महतो, चंद्रशेखर दास,सचिदा चौधरी, सत्यनारायण सिंह,धनंजय तिवारी, विजय चौबे , विनय उरांव,सतीश केडिया, ईश्वर आनंद नरेश वर्मा, जवाहर महता सहित सैकड़ों नेतागण उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 08 20 at 06.47.40 dc6cbbb5WhatsApp Image 2025 08 20 at 06.47.36 a3e7ee74

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now