रांचीः झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री और लोहरदगा से कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव मंगलवार को रांची के हिनू स्थित प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस पहुंचे। ईडी शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में उनसे पूछताछ कर रही है। ईडी ऑफिस जाते समय पत्रकारों के सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा कि मैं 23 सालों तक पुलिस में रहा हूं, गवाह बाहर नहीं बोलते, पूछताछ के बाद भी आउंगा तो मीडिया के सामने कुछ नहीं बोलूंगा।
ईडी ने सोमवार को रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से भी शराब घोटाले के मामले में करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। आपकों बता दें कि 2023 में ईडी ने शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 32 ठिकाने पर छापेमारी की थी, जिसमें रामेश्वर उरांव के घर में करीब 30 लाख रुपये मिले थे।


