पूर्व क्रिकेटर Anshuman Gaikwad का निधन, कैंसर से जूझ रहे थे; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 1, 2024

Anshuman Gaikwad

मुंबई: पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के कोच Anshuman Gaikawd का कैंसर से निधन हो गया है । उनकी तबियत कई महीनों से ख़राब चल रही थी । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निधन पर शोक जताया है। हेमंत सोरेन ने शोक संदेश में कहा कि

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व कोच अंशुमान गायकवाड़ जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। क्रिकेट और खेल प्रेमियों के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। अपने खेल और मार्गदर्शन से अंशुमान जी ने देश को क्रिकेट के कई शानदार पल दिए।
परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी अंशुमान गायकवाड के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

See also  बिहार सरकार के मंत्री जमा खान के रिश्तेदार पर राजस्व कर्मचारी को जूते से पीटने का आरोप, FIR दर्ज

प्रधानमंत्री ने अंशुमान गायकवाड़ के निधन पर शोक जताया है और उन्हें महान क्रिकेटर बताया BCCI के अध्यक्ष जवाब शाह ने भी अंशुमान गायकवाड़ के निधन पर शोक जताया है।

 

कई महीनों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे अंशुमान गायकवाड

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच अंशुमान गायकवाड़ कई महीनों से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे । उनके इलाज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की थी। यह फैसला बीसीसीआई सचिव जय शाह द्वारा लिया गया, जिन्होंने गायकवाड़ के परिवार से बातचीत कर उनकी स्थिति का जायजा लिया और तत्काल वित्तीय मदद का आश्वासन दिया था।

40 टेस्ट और 15 वनडे में लिया हिस्सा 

अंशुमान गायकवाड़ 1974 से 1987 तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेले और 40 टेस्ट और 15 वनडे मैचों में हिस्सा लिया। वह अपनी दृढ़ता  के लिए जाने जाते थे।  पिछले साल से उनका इलाज लंदन के किंग्स कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। बीसीसीआई से मदद की अपील कपिल देव और संदीप पाटिल ने की थी।

See also  पटना के होटल में युवती से रेप, कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर सहकर्मी ने लूट ली इज्जत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now