विदेश सचिव विक्रम मिसरी और एयर मार्शल एके भारती का बिहार-झााखंड से है पुरान रिश्ता, जानिये उनकी कहानी

विदेश सचिव विक्रम मिसरी और एयर मार्शल एके भारती का बिहार-झााखंड से है पुरान रिश्ता, जानिये उनकी कहानी

डेस्कः भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले लगभग 20 दिनों से चल रहे संघर्ष के दौरान भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी खबरों में बने रहे। उन्होने पूरे तनाव के दौरान देश की जनता को देश के रूख और कार्रवाई से समय-समय पर अवगत कराया। बहुत कम लोगों को पता है कि इस जिम्मेदार पद पर बैठने वाले विक्रम मिसरी झारखंड के जमशेदपुर में भी रहे हैं। उन्होने 1987 में जमशेदपुर स्थित जेवियर लेबर रिलेशंस इंढटीट्यूट(XLRI) से MBA किया है। करीब तीन साल तक मिसरी ने विज्ञापन एजेंसियों और फिल्म मेकिंग से जुड़ा काम भी किया है।

अब विदेश सचिव विक्रम मिस्री पर टूट पड़ी ट्रोल आर्मी! बेटी और परिवार लिख रहे हैं अनाप-शनाप, IAS एसोसिशन ने की निंदा
कश्मीरी पंडित परिवार में जन्मे विक्रम मिसरी इंडियन फॉरेन सर्विसेज में अधिकारी हैं। वे देश के 35वें विदेश सचिव हैं। उनका जन्म 7 नवंबर 1964 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था। मिसरी ने शुरूआती शिक्षा श्रीनगर के बर्न हॉल स्कूल और डीएवी स्कूल से की है। इसके अलावा वे मध्य प्रदेश के फेमस ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में भी पढ़ाई कर चुकें हैं। हिंदू कॉलेज में हिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है। मिसरी की शादी डॉली मिसरी से हुई है और उनके दो बच्चे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी ने तय की दिशा, आज से राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा
पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना ने सोमवार कोद लगातार दूसरे दिप प्रेस कांफ्रेंस किया। इस मीडिया ब्रिफिंग में बिहार की माटी में जन्मे पूर्णिया के लाल एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती भी शामिल थे। भारत के इस सपूत का संबंध झारखंड से भी है। एयर मार्शल भारती ने अपनी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल तिलैया से पूरी की है। उन्होंने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज यानी डीएसएससी से भी ट्रेनिंग ली है। वे जून 1987 में भारतीय वायुसेना के फाइटर स्ट्रीम में शामिल हुए। वे नेशनल डिफेंस एकेडमी यानी एनडीए के एलुमनाई हैं। वह क्वालिफाइड फाइटर काम्बैट लीडर हैं। इसी कारण लड़ाकू अभियानों में प्रभावी रणनीति बना सकते हैं। एके भारती पूर्णिया के झुन्नी कलां गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता जीवनलाल यादव कोशी प्रोजेक्ट के रिटायर्ड लेखाकार थे। उनकी मां उर्मिला देवी का घर श्रीनगर हाता पूर्णिया में है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now