कोहरे का कहर! लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर आपस में टकराए कई वाहन, दो की मौत- 10 घायल

अमेठीः लखनऊ वाराणसी हाईवे पर मुसाफिरखाना नगर के मंगलम स्कूल के करीब कोहरे के चलते हुए हादसे में दो की मौत हो गई। वहीं करीब 10 घायल हुए हैं। घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए।

लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग अमेठी रोड ओबरब्रिज पर पर चार ट्रक, एक कार व हरदोई डिपो की जनरथ बस घने कोहरे की वजह से आपस मे टकरा गई। तीन हाइड्रा, चार जेसीबी रेस्क्यू के लिए लगाई गई हैं। हादसे के बाद मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ अतुल सिंह, एसडीएम अभिनव कनौजिया, तहसीलदार राहुल सिंह मौजूद हैं।

accident-highway

घायलों को मुसाफिरखाना सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा रात ढाई बजे के करीब हुआ है। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई।

इसे भी पढ़ेंः

बिहार में कोहरे की वजह से हादसाः आरा-सासाराम पैसेंजर ट्रेन रोटावेटर से टकराई

झारखंड के पलामू में मानवता को शर्मसार: नवजात बच्चे को झाड़ी में फेंका, एक राहगीर बनी फरिश्ता

ED ने भी विनय चौबे के संपत्ति की शुरू की जांच, अवैध मिली तो जब्त होगी निलंबित IAS की संपत्ति

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now