- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

बिहार में कोहरे और ठंड का अलर्ट, पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, 12 फरवरी के बाद मिलेगी राहत

बिहार में कोहरे और ठंड का अलर्ट, पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, 12 फरवरी के बाद मिलेगी राहत

पटनाः बिहार में ठंड और कोहरे का प्रभाव बना हुआ है। पटना सहित आसपास के जिलों में पछुआ हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, राज्य के उत्तरी भागों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया और पूर्णिया जिले में सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने का पूर्वानुमान है। राज्य के न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री गिरावट के आसार हैं।पूर्वोत्तर बांग्लादेश और आसपास इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव बना हुआ है। इसके कारण उत्तरी भागों में कोहरे छाए रहेंगे।

तेजप्रताप यादव का पिता बनने की खबरों पर आया गुस्सा, अनुष्का के साथ संबंध पर दिया जवाब, पांच जयचंदो के नाम भी बताएं
रविवार को पटना सहित आसपास इलाकों में पछुआ की तेज गति के साथ मौसम शुष्क व हल्की ठंड का प्रभाव बना रहा। राज्य में 9.3 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।13.4 डिग्री सेल्सियस राजधानी का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 20 वर्षों के दौरान राजधानी का न्यूनतम तापमान सर्वाधिक दर्ज किया गया।
150 मीटर मोतिहारी में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। पटना सहित 10 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस एवं 28.9 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।मोतिहारी, फारबिसगंज एवं किशनगंज को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

पटना के बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी करने का आरोपी साहिबगंज से गिरफ्तार, 5 साल तक छिपकर रहे अब्दुल गनी को CBI ने धर दबोचा
मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि 12 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। उस समय तापमान में हल्की वृद्धि और कोहरे की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भी संभावना जताई जा रही है, जिससे मौसम में ताजगी आएगी और ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now