दिल्ली में बाढ़ का रौद्र रूप, ITO, सचिवालय, कश्मीरी गेट तक पहुंचा पानी, रिलीफ कैंप भी डूबा

दिल्ली में बाढ़ का रौद्र रूप, ITO, सचिवालय, कश्मीरी गेट तक पहुंचा पानी, रिलीफ कैंप भी डूबा

डेस्कः दिल्ली में यमुना लगातार रौद्र रूप धारण करती जा रही है। गुरुवार सुबह सात बजे यमुना का पानी खतरे के निशान से काफी ऊपर 207.48 मीटर तक पहुंच गया। ना सिर्फ 2010 बल्कि 2013 का रिकॉर्ड टूट चुका है। यमुना का पानी अब इसके पेट से निकलकर दिल्ली के ‘सीने’ तक पहुंच चुका है। अतिव्यस्त आईटीओ चौहारे से लेकर दिल्ली सरकार के कामकाज के सबसे बड़े केंद्र ‘सचिवालय’ तक अब यमुना का पानी है। यमुना बाजार, निगम बोध घाट, सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, मयूर विहार जैसे यमुना से सटे इलाकों में कही एक फीट तो कहीं आठ फीट पानी है। यमुना के करीब इन इलाकों में खतरा बढ़ गया है। यदि संभव हो तो इन इलाकों में जाने से बचना चाहिए।

New Project 2025 09 04T084934.723 1756955992270

दिल्ली में जलस्तर ने तोड़ा 2013 का रिकार्ड, बाढ़ से बचने के लिए लगाने गए टेंट्स में घुसा यमुना का पानी
सिविल लाइन्स में जलमग्न हुए मकान
दिल्ली के सिविल लाइन्स में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है। यहां बेला रोड पर तो बहुत से मकान जलमग्न हो चुके हैं। लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पलायन करना पड़ा है। गुरुवार सुबह यहां कई वाहन पानी में तैरते दिखे। स्वामी नारायण मंदिर में भी पानी प्रवेश कर गया है।वहीं मयूर विहार फेज-1 में बनाए गए राहत कैंप भी डूब गए हैं। स्वामी नारायण मंदिर, फुटओवर ब्रिज और सिविल लाइंस इलाके में भी पानी भर गया है। यहां बंगलों भी पानी भर चुका है।

yamuna flood delhi secretariat relief camps submerged flyover collapse

रांची सहित 11 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर तक नहीं मिलेगी राहत
सचिवालय तक पहुंच गया पानी
दिल्ली में सचिवालय के गेट तक यमुना का पानी पहुंच चुका है। सचिवालय के पास दीवार को भेदते हुए पानी सचिवालय के गेट तक पहुंच गया। दीवार को टूटने से बचाने के लिए रेत की बोरियां रखी गईं हैं। जलस्तर इसी तरह बढ़ा तो सचिवालय को बंद करना पड़ सकता है।दूसरी ओर, एनएच-44 पर अलीपुर के पास फ्लाईओवर का हिस्सा धंस गया, जिसमें एक वाहन फंस गया और ड्राइवर घायल हो गया। फ्लाईओवर धंसने की वजह से दिल्ली चंडीगढ़ रूट प्रभावित हो गया है।

 

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच कारोबारियों की मौत, टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर 50 मीटर तक कार को घसीटता रहा
कश्मीरी गेट में सड़कों तक पहुंचा पानी
कश्मीरी गेट इलाके में सड़कों तक पानी पहुंच चुका है। कई सड़कों पर दो से तीन फीट पानी जमा हो चुका है। सुबह आईएसबीटी तक को पानी छू गया है। वाहन चालक खतरा मोल लेकर गुजरते दिखे तो कई गाड़ियां पानी में जाकर बंद हो गईं। मोनेस्ट्री बाजार में भी यमुना का पानी अब सड़क पर बह रहा है।

yamuna flood delhi secretariat relief camps submerged flyover collapse 2

 

बिहार में 10000 रुपये वाली मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए कैसे होगा आवेदन, जानें डिटेल्स
ITO पर भी बह रहा है यमुना का पानी
बुधवार रात ही दिल्ली के अति व्यस्त इलाके आईटीओ तक भी पानी पहुंच गया था। गाड़ियां पानी से होकर ही निकल रही हैं। यहां कई बड़े दफ्तर हैं जिनमें हजारों लोग नौकरी के लिए पहुंचते हैं। दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस के बेहद नजदीक इस इलाके में पानी आ जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पलामू में उग्रवादियों के साथ पुलिस की भीषण मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, एक घायल
निगमबोध घाट से वासुदेव घाट तक जलमग्न
यमुना किनारे मौजूद निगम बोध घाट से लेकर वासुदेव घाट तक सभी घाट पूरी तरह जलसमाधि ले चुके हैं। यहां कई फीट तक पानी भर चुका है। पानी को सड़क तक पहुंचने से रोकने के तमाम उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now