रांची से फ्लाइट का किराया हुआ सस्ता, 3-4 हजार रुपए कम हो गए टिकट के दाम; क्या है वजह

लैंडिंग के समय पायलट की आंखों में पड़ी लेजर लाइट, पटना में बड़ा विमान हादसा टला

रांची से देश के विभिन्न महानगरों के बीच विमान सफर के किराए पर मंदी है। पिछले दो महीने के दौरान इसमें तीन से चार हजार रुपए तक की गिरावट आई है। रांची से बेंगलुरु, मुंबई समेत अन्य महानगरों के टिकट 4,500 से लेकर छह हजार रुपए तक में उपलब्ध हैं। जबकि, मई महीने बेंगलुरु और मुंबई का सामान्य किराया 7,500 से 9 हजार रुपए के करीब था।

मई के समर सीजन के दौरान आवाजाही करनेवाले यात्रियों की संख्या की तुलना में 20 से 25 फीसदी तक की गिरावट आयी है। रांची एयरपोर्ट से मई महीने के पीक सीजन में यात्रियों की आवाजाही जहां 8,500 से 9 हजार के बीच थी। वहीं, अब मानसून सीजन (ऑफ सीजन) के दौरान यह घटकर 6,000 से 6,500 के करीब है।

मौजूदा समय में रांची से दिल्ली के लिए 5,097 रुपए में बुकिंग उपलब्ध है। वहीं, दिल्ली से रांची के लिए यह बुकिंग 4798 रुपए में हो रही है। जबकि, बेंगलुरु का किराया 5480 रुपए के करीब है। रांची से किसी भी महानगर के लिए अगले 48 घंटे के दौरान सफर करने वालों को अतिरिक्त एक से दो हजार रुपए बुकिंग के लिए खर्च करने पड़ रहे हैं।

चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पश्चिम बंगाल से शूटर्स गिरफ्तार, पारस हॉस्पिटल के डॉक्टर पर शक की सुई

किराया

रांची से दिल्ली 5,097

रांची से बेंगलुरु 5,480

रांची से मुंबई 6,141

रांची से कोलकाता 2,699

रांची से हैदराबाद 4,799

रांची से चेन्नई 5,238

दिल्ली से रांची 4,798

बेंगलुरु से रांची 5,300

मुंबई से रांची 5,783

कोलकाता से रांची 2,499

हैदराबाद से रांची 4,898

चेन्नई से रांची 4,900

सितंबर तक रह सकती है मंदी

एयरलाइंस के अधिकारी बताते हैं कि हर वर्ष बारिश का सीजन आते ही देश के घरेलू उड़ानों में यात्रियों की संख्या में कमी आती है। बारिश की वजह से लोग कम सफर करते हैं। यह मंदी सितंबर के पहले सप्ताह तक रह सकता है। उनका कहना है कि पर्व-त्योहार में लोगों का आवागमन तेजी से बढ़ता है। इसके बाद यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी। इसके बाद किराए में बढ़ोतरी की संभावना है।

दोस्त के नहीं रहने पर घर आता था मौलाना, पत्नी-साली, बेटी को कलमा पढ़ाया, धर्मांतरण कराया फिर लेकर फरार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now