Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में 12 जुलाई को भारी बारिश, अलर्ट जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 9, 2024

Jharkhand Weather

Jharkhand weather : झारखंड में कुछ जगहों पर बारिश हो रही है, लेकिन मानसून का पूरा असर देखने को नहीं मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने एक नया अपडेट दिया है। 12 जुलाई को झारखंड के उत्तर-पूर्वी भाग में भारी बारिश होगी। इसको लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज सहित अन्य इलाकों में बारिश होगी। जबकि, रांची समेत अन्य इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है।

रांची में आज बारिश

रांची में सोमवार को मौसम सामान्य रहा। बीच-बीच में बादल छाए रहे। गर्मी का एहसास भी हुआ। दिन के समय अधिकतम 31.7 और न्यूनतम 23.60डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पूर्वानुमान है मंगलवार को रांची में अधिकतम 32 और न्यूनतम पारा 24 डिग्री रहेगा और आसमान में भी बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

See also  बिहार के रोहतास में नाबालिग से हॉस्टल में गैंगरेप, रातभर की दरिंगदी सुबह में जमकर पीटा

हफीजुल रहमान के शपथ पर मचा बवाल, झारखंड के मंत्री का राष्ट्रगान वाला वीडियो भी वायरल

कहीं-कहीं भारी बारिश

पिछले 24 घंटे के अंतराल में राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। जबकि, कहीं-कहीं भारी बारिश भी देखने को मिली। सबसे अधिक 74.2 मिलीमीटर खूंटी जिला के रनिया क्षेत्र में बारिश दर्ज किया गया। जबकि, सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.3 और सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया।

कुछ दिनों तक गर्मी करेगी परेशान

मॉनसून की बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, आम लोग भी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक गर्मी का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को सुबह से ही तीखी धूप रही। दिन मे कड़ी धूप ने अपना असर दिखाना शुरू किया।

बिहार में बड़ा सड़क हादसाः बेगूसराय में कार और ऑटो की टक्कर में 6 की मौत कई घायल

See also  सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड के कैंपस में मेस फीस बढ़ने और खराब खाने के खिलाफ छात्रों का धरना, विश्वविद्यालय प्रशासन पर मनमाना फैसला लेने का आरोप

वहीं जमशेदपुर में लगातार दूसरे दिन भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई अंतर नहीं देखने को मिला, जिससे गर्मी का ज्यादा असर दिखा। अधिकतम तापमान 33.6 तथा न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। दिनभर लोग गर्मी से तो परेशान रहे ही रात में भी राहत नहीं मिली। पिछले दिनों जहां बारिश के कारण एसी और कूलर बंद हो गए थे वे फिर से चालू हो गए।

बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। पिछले दिनों मॉनसून की बारिश होने के बाद किसानों ने बिचड़ा तो लगा दिया था, लेकिन अब बारिश नहीं होने से उन्हें बिचड़ा सूखने का डर सता रहा है। इधर, मौसम विभाग का मानना है कि अगले तीन-चार दिनों तक बारिश के अनुमान नहीं हैं। वहीं, तापमान में भी कुछ वृद्धि हो सकती है।

जानिए हेमंत सोरेन कैबिनेट में किसे मिला कौन सा मंत्रालय ? पहली कैबिनेट में विस्थापन आयोग के गठन को मंजूरी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now