रामगढ़ः जिले के कुज्जू नया मोड़ स्थित कोयला कारोबारी डब्बू सिंह के आवास पर अपराधियों ने सोमवार शाम को फायरिंग की। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो अपराधियों ने सीसीएल अस्पताल के सामने बालू घाटों का टेंडर लेने वाले गुरुदेव ट्रेडिंग के प्रोपराइटर डब्बू सिंह के आवास पर फायरिंग की।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर परिचालन बंद, कोयल नदी पुल में दरार के बाद ट्रेनों की आवाजाही ठप
सोमवार रात बाइक से आये अज्ञात अपराधियों ने घर के परिसर में घुसकर कई राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। घटना के समय कारोबारी पूरे परिवार के साथ घर में मौजूद थे।अपराधियों द्वारा की गयी फायरिंग से घर की खिड़की, गाड़ी और गेट पर गोलियों के निशान बन गये हैं। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. लोग पुलिस से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

शीतलहर की वजह से झारखंड से सभी स्कूलों को 8 जनवरी तक किया गया बंद, शिक्षा विभाग का आदेश
पीड़ित कारोबारी डब्बू सिंह ने कहा कि राहुल दूबे द्वारा लंबे समय से उन्हें धमकियां दी जा रही थीं। पूरे जिला का बालू घाटों का टेंडर उनकी कंपनी को मिला है। जबकि बालू घाट से संबंधित मामला कोर्ट में भी चल रहा है 13 जनवरी को फैसला आएगा। जिसके बाद कागजी कार्रवाई के बाद संचालन होगा।

अनवर ढ़बेर के कहने पर झारखंड में लागू हुआ था छत्तीसगढ़ का शराब मॉडल, ED खोल रही हर परत
पीड़ित ने बताया कि राहुल दूबे गैंग द्वारा बालू कारोबार चलाने के एवज में प्रति सीएफटी पांच रुपये की मांग की जा रही थी। जब इस अवैध मांग को मानने से उन्होंने इनकार किया तो अपराधियों ने उनके घर में गोलीबारी की वारदात की अंजाम दिया है।घटना के बाद दोबारा फोन कर कहा कि अब भी नहीं माने तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। वहीं अपराधियों ने मौके पर परचा फेंक कर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। कारोबारी डब्बू सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है।

बांग्लादेश में एक और हिंदू का मर्डर, 18 दिन में 5वीं हत्या से बढ़ा आक्रोश
इस घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।घर और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और फायरिंग के दौरान जमीन पर गिरे हुए खोखे को बरामद किये गये हैं। मांडू अंचल के इंस्पेक्टर रजत कुमार ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी और मामले का खुलासा किया जाएगा।


