पटना एयरपोर्ट के बिल्डिंग में लगी आग, गैस कटर से निकली चिंगरी से हुआ हादसा

पटना एयरपोर्ट के बिल्डिंग में लगी आग, गैस कटर से निकली चिंगरी से हादसा

पटनाः बिहार के पटना एयरपोर्ट में गुरुवार को आग लग गई। जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के पुराने टर्मिनल भवन में चिंगारी भड़कने से यह हादसा हुआ। एयरपोर्ट परिसर में मौजूद अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पा लिया है। हवाई अड्डा प्रशासन ने किसी बड़े नुकसान से इनकार किया है। बताया जा रहा है कि पुराने टर्मिनल भवन को ध्वस्त करने से पहले यहां वेल्डिंग का काम चल रहा था, इसी दौरान आग लग गई।

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन गलत नहीं, लेकिन टाइमिंग पर सवाल ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा-रोक नहीं लगा सकते,जारी रहेगा SIR
पटना एयरपोर्ट पर यह हादसा गुरुवार दोपहर को हुआ। बताया जा रहा है कि वेल्डिंग कार्य के दौरान चिंगारी भड़कने से आसपास रखे सामान ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग फैलने लगी। इसकी सूचना तुरंत परिसर में मौजूद अग्निशमन दस्ते को दी गई।

बिहार में वीडियो कॉल पर गर्भवती महिला का ऑपरेशन, मरीज की मौत के बाद फर्जी डॉक्टर हुआ फरार
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने पटना हवाई अड्डा पर हुई आग की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसका विमान सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा है। एएआई के आधिकारिक बयान के अनुसार, एयरलाइन टिकट काउंटर के पास पुराने एसएचए क्षेत्र में स्टील कटिंग कार्य के दौरान गैस कटिंग से निकली चिंगारी से मामूली आग लग गई। यह घटना आकस्मिक थी। एक ठेकेदार के कर्मचारी ने मौके पर मौजूद अग्निशामक यंत्रों का उपयोग करके आग पर तुरंत काबू पा लिया।

बिहार में घूसखोर अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
अथॉरिटी ने बताया कि सीआईएसएफ कर्मियों और एटीसी टावर ने तुरंत अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को सूचित किया। हवाई अड्डे के अग्नि बचाव वाहन (एएफआरवी) ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। पटना एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन सुचारू है।

जयराम महतो पर मारपीट और लूटपाट का आरोप, बेरमो प्रखंड प्रमुख के देवर ने दर्ज कराई शिकायत
हालांकि, आग लगने के दौरान एयरपोर्ट परिसर में धुएं का बड़ा गुबार उठता हुआ नजर आया। बताया जा रहा है कि पुराने टर्मिनल भवन को ध्वस्त करने की कवायद चल रही है, इसलिए यहां जरूरी सामान को पहले ही हटा लिया गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now