- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

रांची में डॉ कुमकुम विद्यार्थी के घर में लगी आग, एसी-फ्रिज समेत घर का कई सामान जलकर खाक

रांची में डॉ कुमकुम विद्यार्थी के घर में लगी आग, एसी-फ्रिज समेत घर का कई सामान जलकर खाक

रांचीः शहर के बड़ी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कुमकुम विद्यार्थी के बरियातू के राम रामेश्वरम स्थित आवास में रविवार रात आग लग गई। आगलगी की इस घटना में उनके घर में रखे चार एसी, दो फ्रिज और फर्नीचर जलकर खाक हो गया। आग की लपेटें देखते ही घर के नीचे तैनात गार्ड ने शोर मचाना शुरू कर दिया। घर के ड्राइंग रूम में बैठी कुमकुम विद्यार्थी, उनके पति डॉक्टर राजमोहन तथा परिवार के दो अन्य सदस्य तुरंग ड्राइंग रूम से नीचे उतर आये। डॉक्टर कुमकुम ने तत्काल फायर बिग्रेड को आग लगने की सूचना देनी चाही लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

Ranchi fare

साहिबगंज में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात, देखिये VIDEO
इसके बाद डॉक्टर कुमकुम ने अपने भाई पूर्व जेल एआइजी दीपक विद्यार्थी को आगलगी की जानकारी दी। दीपक विद्यार्थी ने फायर बिग्रेड को इसकी जानकारी दी। आधा घंटा बाद एक फायर बिग्रेड की गाड़ी वहां पहुंची। लगभग 45 मिनट के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के पीछे र्शाट सर्किट बताया जा रहा है। डॉक्टर कुमकुम विद्यार्थी के घर के पीछे उनका क्निनिक है। इस घटना में क्लिनिक को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

See also  बिहार में किसकी बन रही सरकार, नतीजों से ठीक पहले देख लें 11 Exit Polls की भविष्यवाणी

file 2025 05 05T00 46 41

लव मैरिज करने वाली बहू 8 महीने की थी प्रेग्नेंट , सास ने मटन में जहर खिला कर मार डाला
डॉक्टर कुमकुम विद्यार्थी के घर आग लगने की सूचना के बाद आसपास के लोगों ने सबसे पहले बिजली विभाग को इसकी सूचना दी और बिजली की सप्लाई बंद कराई। डॉक्टर कुमकुम विद्यार्थी ने बताया कि जिस कमरे में आग लगी है, वह उनके बेटे अभिषेक का कमरा है, वह रांची से बाहर रहता है। इसलिए अक्सर कमरा बंद रहता है। रविवार की शाम नौकरानी ने उस कमरे की सफाई कर उसे बंद कर दिया था। इधर, आग लगने से उनके बेटे अभिषेक के कमरे का एसी, टीवी, बेड व अन्य फर्नीचर जलकर स्वाहा हो गया। जबकि दो अन्य कमरे का चार एसी और एक टीवी जल गया। डॉक्टर कुमकुम ने कहा कि समय पर आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो पड़ोसियों को भी नुकसान हो सकता था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now