रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग, छात्र की पिटाई को लेकर FIR दर्ज

रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग, छात्र की पिटाई को लेकर FIR दर्ज

रामगढ़ः छोटकीलारी स्थित रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में द्वितीय वर्ष के छह छात्रों ने जूनियर छात्र ऋशु कुमार गुप्ता की रैगिंग की। उससे मारपीट करने का भी आरोप है। पिटाई से ऋशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। ऋशु ने इस संबंध में रजरप्पा थाने में केस दर्ज कराया है।

झारखंड शराब विक्रेता संघ के महासचिव गिरफ्तार, रंगदारी मांगने का आरोप
कॉलेज के वार्डन पल्लव दास ने कहा है कि यह घटना दुखद है। कॉलेज ऐसे मामलों को लेकर सख्त है। वीडियो फुटेज के माध्यम से दोषी छात्रों की पहचान की जा रही है। जो भी इस घटना में शामिल होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मयंक सिंह ने किया कई बड़े खुलासे, गैंगस्टर अमन साहू के लिए विदेश से भेजता था हथियार
रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में बीती रात छात्रों के साथ मारपीट की घटना हुई है। इसकी जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए गए व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कॉलेज प्रबंधन को भी स्पष्ट निर्देश दिया है कि कॉलेज में किसी तरह की मारपीट जैसी घटना ना हो, इसके लिए बैठक कर छात्रों को स्पष्ट निर्देश दिया जाए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now