- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 23, 2025

hemant soren netaji subhash chandra bose

रांचीः महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 128 वीं जयंती पर आज उन्हें पूरा राष्ट्र नमन कर रहा है। यह दिवस “पराक्रम दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री   हेमन्त सोरेन ने राजधानी रांची के नेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

hemant soren netaji subhash chandra bose

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह दिन हम सभी के लिए ऐतिहासिक है। हमें इस बात का गर्व है कि हमारे बीच एक ऐसी विभूति एवं पराक्रमी पैदा हुए, जिन्होंने इस देश की आजादी की लड़ाई को नई ताकत दी थी। झारखंड, बिहार, बंगाल तथा उड़ीसा से नेताजी का खासा रिश्ता रहा है। यहां के कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां से उनकी कई यादें जुड़ी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी के विचार और आदर्श आज भी लोगों की आवाज, आत्मविश्वास और ताकत को बढ़ाने का कार्य कर रही है । जब तक यह देश रहेगा, नेताजी का नाम अमर रहेगा। नेताजी को शत-शत नमन।

 

See also  बिहार के रोहतास में कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या, पिछले 2 दिनों में जिले में दो बड़ी वारदात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now