FIITJEE के मालिक सहित 12 पर FIR दर्ज, एडवांस फीस लेकर सेंटर बंद किये जाने का मामला

FIITJEE के मालिक सहित 12 पर FIR दर्ज, एडवांस फीस लेकर सेंटर बंद किये जाने का मामला

डेस्क: प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराने वाले कोचिंग सेंटर बंद होने के मामले में फिटजी के मालिक डीके गोयल समेत 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। नोएडा के सेक्टर-58 और ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने में दो मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ATS ने रांची में 60 लाख रुपये कैश किये बरामद, 109 करोड़ के अवैध निकासी मामले में कार्रवाई
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अभिभावकों की शिकायत पर नोएडा के सेक्टर-58 और ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं जिसमें ‘फिटजी’ के मालिक डीके गोयल, मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) राजीव बब्बर, मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) मनीष आनंद, ग्रेटर नोएडा शाखा के प्रमुख रमेश बटलेश समेत 12 लोगों को नामजद किया गया।

देशभर में फिटजी 73 केंद्र चलाता है। फिटजी केंद्रों के अचानक बंद होने से लाखो रुपये की फीस का भुगतान करने वाले कई छात्र और उनके अभिभावक परेशानी में पड़ गए है। फिटजी में छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षकों का भी कई महीनों से वेतन भुगतान नहीं हुआ है।

See also  धीरज साहू ने किया लोहरदगा सीट पर जीत का दावा, हेमंत सरकार की वापसी की दी गारंटी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now