मुलायम सिंह यादव की बहू अर्पणा की मां सहित 5 पर FIR दर्ज, जमीन घोटाले में लखनऊ पुलिस का एक्शन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 19, 2025

मुलायम सिंह यादव की बहू अर्पणा की मां सहित 5 पर FIR दर्ज, जमीन घोटाले में लखनऊ पुलिस का एक्शन

डेस्कः उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू और उत्तप्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव के परिवार के खिलाफ जमीन घोटाले में कार्रवाई की गई है। अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट सहित पांच लोगों पर FIR दर्ज की गई है। यह FIR साल 2016 के जानकीपुरम जमीन घोटाले में दर्ज की गई है। अंबी बिष्ट के साथ-साथ एलडीए के तत्कालीन अनुभाग अधिकारी वीरेंद्र सिंह, उप सचिव देवेंद्र सिंह राठौड़, वरिष्ठ कॉस्ट अकाउंटेंट बी महादनी और अवर वर्ग सहायक शैलेंद्र कुमार गुप्ता पर भी केस दर्ज किया गया है।

2796 करोड़ के भ्रष्टाचार केस में CBI ने दाखिल की चार्जशीट, कारोबारी अनिल अंबानी का भी नाम
यह कार्रवाई विजिलेंस की खुली जांच में दोषी पाए जाने के बाद की गई। मामला लखनऊ की प्रियदर्शिनी योजना में भूखंड आवंटन में गड़बड़ी से संबंधित है। आरोप है कि प्रियदर्शिनी जानकीपुरम योजना के भूखंडों के आवंटन में बदलाव कर रजिस्ट्रेशन करने में गड़बड़ी की गई थी। जिस वक्त यह गड़बड़ी हुई, उस समय अंबी बिष्ट एलडीए में संपत्ति अधिकारी थीं।

See also  झारखंड में भीषण सड़क हादसे में तीन मजदूर की मौत, 20 से ज्यादा घायल, धान रोपनी के लिए जा रहे थे बिहार

ललित मोदी के भाई समीर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपर्णा यादव का कनेक्शन…
आरोपी अंबी बिष्ट की बेटी अपर्णा यादव, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा यादव मौजूदा वक्त में बीजेपी का हिस्सा हैं और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।सभी आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह FIR एक खुली जांच के बाद दर्ज की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now