जमशेदपुरः जिले के एक इंटर कॉलेज में छुट्टी के समय छात्राओं के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्राएं स्कूल से घर लौटते समय अचानक आपस में उलझ गईं और सड़क पर एक-दूसरे पर टूट पड़ीं। कई छात्राएं गिरती और उठती रहीं, जबकि आसपास मौजूद कुछ लोग इस घटना को देखकर हैरान रह गए। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि छात्राएं गुस्से में एक-दूसरे पर टूट पड़ीं और कोई भी बीच में नहीं आ सका।
कांग्रेस की चाल से लालू यादव नाराज, हेमंत सोरेन और पशुपति पारस की पार्टी के सीट शेयरिंग को लेकर मामला फंसा
जानकारी के अनुसार, छात्राएं स्कूल से घर लौटते समय आपस में उलझ गईं और सड़क पर एक-दूसरे पर टूट पड़ीं.।छात्राएं एक-दूसरे को गिराकर मारती-पीटती रहीं। बाल पकड़कर खींचती रहीं. इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।
मंत्री इरफान अंसारी और उनके पिता फुरकान अंसारी को बड़ी राहत, दुमका कोर्ट ने जमीन विवाद के मामले में किया बरी
स्थानीय लोगों ने इस घटना को देखकर हैरानी जताई. कॉलेज परिसर के बाहर किसी बात पर झगड़ा हुआ था। जब इस बारे में पता चला तो कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। लोगों का कहना है कि छात्राओं के बीच यह झगड़ा छुट्टी के समय हुआ।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में बड़ा मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी मॉडम बालकृष्ण मारा गया
जब मामला शांत करवा दिया तो सभी छात्राएं अपने-अपने घर चली गईं। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।यह घटना कॉलेज के बाहर छुट्टी के वक्त किस वजह से हुई, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हालांकि, प्रशासन ने मामले को शांत कर सभी छात्राओं को समझाया।




