फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025: कोल पामर के शानदार गेम से चेल्सी ने पीएसजी को 3-0 से हराकर रचा इतिहास

ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सी: कोल पामर की शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत चेल्सी ने फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) को 3-0 से हराकर तहलका मचा दिया। इस जीत के साथ चेल्सी नए फॉर्मेट के 32 टीमों वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाली पहली टीम बन गई।

चेल्सी बनी चैंपियन

इंग्लैंड के युवा स्टार कोल पामर ने दो गोल दागे और तीसरा गोल जोआओ पेड्रो के लिए असिस्ट किया, जिससे पहले हाफ में ही चेल्सी ने पीएसजी को पूरी तरह पछाड़ दिया। मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेल्सी ने UEFA चैंपियंस लीग विजेता टीम पीएसजी को एकतरफा अंदाज में मात दी।

विंबलडन 2025:यानिक सिन्नर की ऐतिहासिक जीत, इटली को मिला पहला पुरुष एकल खिताब, अल्कारेज को दी मात

पामर का जलवा, PSG की बड़ी हार

सेमीफाइनल में रियल मैड्रिड को 4-0 से हराने वाली पीएसजी को इस मैच में प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन मुकाबले की शुरुआत से ही चेल्सी का दबदबा रहा। 21वें मिनट में मालो गुस्टो की मदद से पामर ने शानदार लेफ्ट फुट से पहला गोल दागा। इसके बाद उन्होंने दाईं विंग से कट कर बेहद फुर्ती से दूसरा गोल मारा और गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुमा को चकमा देते हुए “कोल्ड पामर” सेलिब्रेशन भी किया।

fifa wc scaled

हाफ टाइम से पहले पामर ने जोआओ पेड्रो को तीसरे गोल का मौका दिया, जिससे चेल्सी ने 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। PSG की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब 86वें मिनट में जोआओ नेव्स को VAR रिव्यू के बाद मार्क कुकुरेला के बाल खींचने के आरोप में रेड कार्ड दिखाया गया।

सोशल मीडिया पर भी छाए कोल पामर

मैच से एक दिन पहले पामर का न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर में स्कूटर चलाते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनकी सहजता और आत्मविश्वास झलक रहा था। मैदान पर भी उन्होंने वैसी ही शांति और कंट्रोल दिखाया और साबित कर दिया कि वह इस समय फुटबॉल जगत के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक हैं।

chelsea fc scaled

चेल्सी ने पामर को £40 मिलियन में खरीदा था

सिर्फ दो साल पहले मैनचेस्टर सिटी से निकलने वाले पामर को चेल्सी ने £40 मिलियन में खरीदा था। पेप गार्डियोला ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की और अब वही पामर चेल्सी को क्लब वर्ल्ड कप दिलाकर विश्व फुटबॉल में स्टार बन चुके हैं।

डोनाल्ड ट्रंप की हुई हूटिंग

न्यूजर्सी में हुए इस मुकाबले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे । जब अमेरिकी राष्ट्रगान शुरु हुआ और स्क्रीन पर जैसे ही ट्रंप दिखे लोगों ने हूटिंग शुरु करी दी ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now