रांची में पिता बना हैवान! शराब पीकर बेटी के साथ करता रहा रेप; गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 4, 2025

पटना जंक्शन के पास गेस्ट हाउस में नाबालिग से दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

झारखंड की राजधानी रांची में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के चुटिया में एक पिता अपनी दस साल की बेटी से यौन शोषण किया करता था, जिसे चुटिया पुलिस ने बच्ची की शिकायत के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची दूसरी कक्षा तक पढ़ाई की है। लेकिन, पैसे की कमी की वजह से एक साल पहले बच्ची ने पढ़ाई छोड़ दी और घर पर ही रहने लगी।

इसी दौरान पिता शराब के नशे में बच्ची के साथ जबरन रेप किया करता था। विरोध करने पर बच्ची के साथ मारपीट भी करता था। इसके बाद से लगातार बच्ची के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। इसी बीच बच्ची मौका पाकर बुधवार को चुटिया थाना पहुंची। बच्ची ने पुलिस को इस मामले की पूरी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के विरोध में बिहार बंद, इमरजेंसी सेवाएं खुली रहेंगी

See also  मध्य प्रदेश के गुना में मस्जिद के पास हनुमान जयंती जुलूस पर पथराव; चक्काजाम, फोर्स तैनात

इस मामले की जानकारी देते हुए चुटिया थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि आरोपी को कड़ी सजा मिले। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

इस शर्मसार कर देने वाली घटना की जानकारी मिलने के बाद कुछ लोग सदर अस्पताल पहुंचे। छात्रा से घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद आर्थिक सहयोग भी किया। छात्रा ने उनको बताया कि वह कक्षा दो की छात्रा थी। लेकिन, फीस नहीं भरने की वजह से स्कूल से उसे निकाल दिया गया। करीब एक साल से वह घर पर ही रहती थी। इसके बाद ज्योति ने छात्रा को पढ़ाई में खर्च उठाने का आश्वासन दिया। साथ ही यह भी कहा कि वह अब स्कूल रेगुलर जाए।

रांची सहित 11 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर तक नहीं मिलेगी राहत

See also  अमेरिका में टूट गई एलन मस्क और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती, जाते-जाते खूब की आलोचना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now