नई दिल्लीः मशहूर कॉमेडियन और पंजाबी सिनेमा के दिग्गज एक्टर जसविंदर भल्ला का आज सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। 65 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। जसविंदर भल्ला ने अपनी अनूठी हास्य शैली और यादगार किरदारों से पंजाबी मनोरंजन जगत में अमिट छाप छोड़ी।
बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ा दी है।
जसविंदर भल्ला पंजाबी सिनेमा के उन सितारों में से थे जिन्होंने कॉमेडी को नई ऊंचाई दी। उनकी कॉमिक टाइमिंग, सादगी और व्यंग्य से भरे संवाद हर वर्ग के दर्शकों को गुदगुदाते थे।
लेडी वकीलों ने मुझे आंख मारी तो उनको अच्छे आदेश मिले, पूर्व SC जज के बयान पर बवाल
उनका हर किरदार दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता था। उन्होंने ‘गड्डी चलती है छलांगा मार के’, कैरी ऑन जट्ट , जिंद जान’, बैंड बाजे जैसी कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय और कॉमेडी से लोगों का दिल जीता।
जसविंदर भल्ला का जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना के दोराहा में हुआ था। वह प्रोफेसर भी रहे. उन्होंने 1988 में ‘छनकटा 88’ से कॉमेडियन के रूप में करियर की शुरुआत की और फिल्म ‘दुल्ला भट्टी’ से एक्टर बने। उन्होंने ‘गड्डी चलती है छलांगा मार के’, कैरी ऑन जट्ट , जिंद जान’, बैंड बाजे जैसी कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय और कॉमेडी से लोगों का दिल जीता।
जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग और कलाकार जुटने की संभावना है।
अमेरिका में भूकंप के भयानक झटके, रिक्टल स्केल पर 8.0 रही तीव्रता




