रांची में बस से दो करोड़ का नकली नोट बरामद, दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची में बस से दो करोड़ का नकली नोट बरामद, दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांचीः पुलिस को रांची में एक बड़ी सफलता मिली है। रांची पुलिस ने नकली नोट की एक बड़ी खेप को बरामद किया है। पुलिस ने एक बस से करीब दो करोड़ के नकली नोट को बरामद किया है। इसके साथ ही नकली नोट के साथ दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है।

गैंगस्टर मयंक सिंह को रांची लेकर पहुंची ATS की टीम, अजरबैजान से प्रत्यर्पण कर लाया गया झारखंड
DIG सह रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुखेदवनगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट स्थित बस स्टैंड में खड़ी एक बस के अंदर रखे बंद बक्से से जाली नोट की इतनी बड़ी खेप बरामद की है।

WhatsApp Image 2025 08 23 at 16.18.41 5e677651

झारखंड में हो रही लगातार बारिश से बिहार में बाढ़, NH-33 पर चढ़ा पानी, रांची हो गया पानी-पानी
पटना से आने वाली बस से बरामद हुए जाली नोट
गठित टीम ने शनिवार की सुबह बस स्टैड में पटना से आने वाली बसों की तलाशी ली। छापेमारी के दौरान बस के अंदर रखे तीन बक्सों से जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद हुई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है।

जमशेदपुर में छात्र की मौत के बाद फूटा गुस्सा, मणिपाल मेडिकल कॉलेज के 250 छात्र बैठे धरने पर
रांची में खपाने की थी तैयारी
बताया जा रहा है कि जाली नोट को रांची में खपाने की तैयारी थी। इस जाली नोट के कारोबार में बड़े सिंडिकेट की संलिप्तता हो सकती है। फिलहाल बरामद नोटों की गिनती और फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।गिरफ्तार दोनों आरोपियों से भी पूछताछ जारी है। जल्द ही जाली नोटों के धंधे में संलिप्त बड़े सिंडिकेट का खुलासा हो सकता है।

WhatsApp Image 2025 08 23 at 16.18.40 e6d4b651

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now