पटना मेट्रो में बहाली के नाम पर फर्जी इंटरव्यू, पहले विज्ञापन निकाला फिर अभ्यर्थियों को भेजा लेटर

पटना मेट्रो में बहाली के नाम पर फर्जी इंटरव्यू, पहले विज्ञापन निकाला फिर अभ्यर्थियों को भेजा लेटर

पटनाः राजधानी में सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर ठगी का बड़ा खेल चल रहा है। पहले विज्ञापन निकाला गया अअ अभ्यर्थियों को इंटरव्यू लेटर भेजा जा रहा है। बाइपास स्थित यह निजी कंपनी अपने लेटर पैड पर पटना मेट्रो के नाम से इंटरव्यू पत्र बांट रही है। पत्र में डेटा प्रविष्टि कर्मी, स्टेशन पर्यवेक्षक, गार्ड, फिटर, लाइनमैन जैसे कई पद लिखे गये है। इंरव्यू स्थल का पता बाइपास का एक फ्लैट है।

बिहार में कड़ाके की ठंड के बीच एक जनवरी तक स्कूल बंद, शिक्षा विभाग ने लिया फैसला
लेटर पैड में सरकारी मुहर जैसी डिजाइन लगाकर उसे असली दिखाने की कोशिश की गयी है। इस पत्र में लिखा है कि संस्था कंपनी मामलों के मंत्रालय और सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय में रजिस्ट्रड है। बताये गये नंबर पर जब एक अभ्यर्थी का पिता बनकर फोन किया गया तो सामने से कहा गया कि अपने बेटे को लाइन पर लेकर बात कीजिये, जब पत्रकार होने की पहचान बताकर सवाल पूछे गये, तो फोन पहले होल्ड पर डाला गया और फिर काट दिया गया।

बिहार के खगड़िया में कांग्रेस दफ्तर पर लगाया बीजेपी का झंडा, सियासी हलचल तेज
पटना मेट्रो के जनसंपर्क अधिकारी अर्चना कुमारी ने बताया कि पटना मेट्रो ने किसी भी भर्ती घोषित नहीं की है। न ही कोई विज्ञापन, न डंटरव्यू, न किसी निजी एजेंसी को यह अधिकार दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now